Wednesday , November 11 2026
Breaking News

मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पंजाब के पहले इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज लोगों को किया गया समर्पित, पढ़ें

मोहाली, (PNL) :राज्य के लोगों को उच्च स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज लोगों को समर्पित किया। इस संस्थान की स्थापना संबंधी 2022 के बजट सैशन में घोषणा की गई थी और यह पंजाब का पहला सरकारी स्वास्थ्य संस्थान होगा जो मरीजों को एंडोस्कोपी, फाइब्रोस्कोपी और एंडोस्कोपिक अल्ट्रासाउंड जैसी अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करेगा। इस संगठन के विशेषज्ञ पंजाब के सभी सरकारी अस्पतालों में टेली-मैडीसन सेवाएं भी प्रदान करेंगे। हेपेटोलॉजी में प्रशिक्षण और अनुसंधान सुविधाओं के लिए अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे से लैस किया गया है।

इस इंस्टीट्यूट की स्थापना 40 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से की गई है और इसमें 80 डॉक्टर, 150 स्टाफ नर्स और 200 ग्रुप-डी कर्मचारियों सहित लगभग 450 कर्मचारियों का स्टाफ होगा। प्रोफेसर वरिंदर सिंह जोकि हेपेटोलॉजी पीजीआई, चंडीगढ़ के पूर्व प्रोफेसर और प्रमुख है, को संस्था का डायरैक्टर नियुक्त किया गया है।

इस संस्थान में प्रदान की जाने वाली इनडोर और एमरजैंसी सेवाओं के माध्यम से लिवर संबंधी बीमारियों का विशेष रूप से इलाज किया जाएगा। इसका उद्देश्य पंजाब को पूरे देश में मैडीकल स्वास्थ्य सुविधाओं का केंद्र बनाना है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने पंजाब में फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के स्टेट हैडक्वार्टर और चार जोनल दफ्तरों का भी वर्चुअल उद्घाटन किया।

यह स्टेट हैडक्वार्टर 2.63 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है, जबकि गुरदासपुर, जालंधर, बठिंडा और फिरोजपुर में स्थापित जोनल दफ्तर लगभग 2.78 करोड़ रुपये की लागत से बनाए गए है। इसके इलावा लुधियाना, अमृतसर, पटियाला और होशियारपुर में चार जोनल दफ्तर निर्माणाधीन है, जिनका निर्माण जल्द ही पूरा हो जाएगा।

इसके अलावा फाजिल्का, मोगा, मानसा और श्री मुक्तसर साहिब में भी जिला दफ्तरों का निर्माण किया जा रहा है। पंजाब सरकार ने इन दफ्तरों के लिए जमीन उपलब्ध करवाई है और 34.66 करोड़ रुपये की लागत से इन दफ्तरों में बुनियादी ढांचा और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। यह दफ्तर नवीनतम सूचना टैक्नालाजी सुविधाओं से लैस होंगे।

फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा पंजाब में एलोपैथिक दवाएं, कास्मैटिक और होम्योपैथिक दवाएं उपलब्ध करवाई जाती है और ड्रग लाइसैंस जारी किए जाते है और यह नए दफ्तर लोगों को बढ़िया सेवाएं प्रदान करेंगे। इसके अलावा जब्त की दवाओं और नमूनों को स्टोर करने के लिए इन दफ्तरों में स्टोरेज की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कोलकाता से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट से हाईजैक का अलर्ट, टेकऑफ से पहले आइसोलेशन बे में भेजा गया

कोलकाता , (PNL) : कोलकाता से मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट से …

CM भगवंत मान की आज अमलोह में रैली,1000 मुख्यमंत्री खेल मैदानों का करेंगे वर्चुअल उद्घाटन

फतेहगढ़ साहिब , (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज फतेहगढ़ साहिब के अमलोह विधानसभा …

पराली जलाने के मामलों में 95% की कमी…अमन अरोड़ा का BJP पर पलटवार

चंडीगढ़ , (PNL) : आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन …

संगरूर में यात्रियों से भरी पीआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 2 महिलाओं सहित 3 लोगों की मौत हो गई और 26 लोग घायल हो गए

संगरूर , (PNL) : बुधवार तड़के संगरूर में एक ओवरब्रिज से टकराने के बाद चंडीगढ़ जा …

पंजाब में बड़े स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला, 130 IAS/PCS अफसर बदले, देखें लिस्ट

पट्टी से AAP विधायक लालजीत सिंह भुल्लर ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया, समर्थकों को धन्यवाद देते हुए एक पोस्ट साझा की

अमृतसर , (PNL) : पट्टी से आम आदमी पार्टी (आप) के मौजूदा विधायक और पंजाब …

लुधियाना में तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, दमकल कर्मियों की 22 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

लुधियाना ,(PNL): लुधियाना में एक तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में आग लग गई। देखते ही …

कांग्रेस ने पंजाब 2027 चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है, परगट सिंह ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया

जालंधर , (PNL) : Punjab में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीति गरमा रही है। …

Amritsar में BSF का बड़ा अभियान, 5 किलो 152 ग्राम हेरोइन, एक ड्रोन और 100 जिंदा कारतूस बरामद

 अमृतसर , (PNL) : अमृतसर  ग्रामीण क्षेत्र में दो अलग-अलग चौकियों पर बीएसएफ द्वारा चलाए …

Kapurthala 9 महीने पहले हुई थी शादी, 4 बहनों में इकलौता भाई था मनी… दिवाली पर हत्या; बुझ गया चिराग

कपूरथला , (PNL) :  कपूरथला के महताबगढ़ मोहल्ले में दिवाली की शाम उस समय सनसनी …

पंजाब BJP प्रधान केवल सिंह ढिल्लों लुधियाना नॉर्थ से लड़ सकते हैं चुनाव, पार्टी के सर्वे में सीट को बताया सुरक्षित

लुधियाना, (PNL): पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अभी …

दिवाली की रात अमृतसर में चलीं गोलि/यां, युवक की मौ/त; पंजाब पुलिस का ASI भी घायल

अमृतसर, (PNL) : अमृतसर में दिवाली की रात दो गुटों के बीच हुआ विवाद खूनी …

‘वारिस पंजाब दे’ के मुखी सांसद अमृतपाल सिंह को लगा बड़ा सदमा, घर में छाया मातम, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : वारिस पंजाब दे के मुखी एवं पंजाब के खडूर साहिब से …

दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं : जालंधर के निज़ातम नगर में आ/ग लगने से बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौ/त; पालतू जानवर ने भी तोड़ा दम

जालंधर, (PNL): जालंधर के निज़ातम नगर में दिवाली की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। …

दिवाली पर आज इतने बजे करें लक्ष्मी पूजन, एक क्लिक में जानें शुभ समय

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब-चंडीगढ़ में दिवाली धूमधाम से मनाई जा रही है। दिवाली की रात लक्ष्मी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!