Wednesday , September 30 2026
Breaking News

भाजपा ने चंडीगढ़ में महज 36 वोटों की गिनती में की गड़बड़ी, देश भर में निष्पक्ष मतदान की उम्मीद कैसे की जा सकती है : CM भगवंत मान

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि 30 जनवरी को भारतीय राजनीति के इतिहास में ‘काले दिन’ के तौर पर याद किया जायेगा, क्योंकि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने आज चंडीगढ़ के मेयर के चयन के दौरान लोकतंत्र की धज्जियाँ उड़ाई हैं।

यहाँ पंजाब भवन में पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मौके को हमारे लोकतंत्र के इतिहास में काले दिन के तौर पर याद रखा जायेगा। उन्होंने कहा कि जिस महीने पूरे देश में गणतंत्र दिवस मनाया गया उसी महीने को भाजपा ने देश के संविधान की धज्जियाँ उड़ाने के लिए चुना। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह भाजपा की पुरानी आदत है क्योंकि उसने पहले भी मध्य प्रदेश, कर्नाटक, गोआ, महाराष्ट्र और अन्य राज्यों में लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकारों का तख़्ता पल्टा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर केवल 36 वोटों की गिनती निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से नहीं हो सकती तो समूचे देश में मतदान और वोटों की गिनती कैसे निष्पक्ष तरीके से होगी। उन्होंने कहा कि यह नेता अपने निजी स्वार्थों के लिए वोटरों से बैलेट पेपर लूटेंगे और पहले भी ई.वी.एम. मशीने इन नेताओं के घरों से मिली हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि लोकतंत्र सही दिशा में नहीं जा रहा और यह देश एवं आम आदमी के हित में नहीं है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने जानबूझ कर अपने अल्पसंख्यक विंग के प्रमुख को चंडीगढ़ के मेयर के चयन के लिए प्रीज़ाईडिंग अफ़सर नियुक्त किया।उन्होंने कहा कि इस प्रीज़ाईडिंग अफ़सर ने भाजपा की जीत यकीनी बनाने के लिए ‘घुटनों के बल’ होकर अपने आकाओं की इच्छा को पूरा किया। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस प्रीज़ाईडिंग अफ़सर ने डॉ. बी.आर. अम्बेदकर द्वारा संकल्पित कानूनी प्रक्रिया की धज्जियाँ उड़ाकर समूचे देश के पीठ में छुरा घोंपा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रीज़ाईडिंग अफ़सर के खि़लाफ़ देश के संविधान की धज्जियाँ उड़ाने के दोष में देशध्रोह का केस दर्ज करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रीज़ाईडंग अफ़सर ने जानबूझ कर पोलिंग एजेंटों की ग़ैर-हाजिऱी में वोटों की गिनती की, ताकि भाजपा उम्मीदवार की जीत पक्की की जा सके। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बात है क्योंकि भगवा पार्टी के ख़ातिर लोकतंत्र को बुरी तरह से लताड़ा गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बात की बहुती हैरानी नहीं होती कि भाजपा ने चंडीगढ़ में लोकतांत्रिक नैतिक-मूल्यों को चोट पहुँचाई, बल्कि असली मुद्दा तो यह है कि भाजपायी आगामी लोक सभा चुनाव में भी लोगों को लोकतांत्रिक अधिकारों से वंचित कर देंगे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि आज दिन-दिहाड़े चंडीगढ़ में लोकतंत्र का कत्ल हुआ है। उन्होंने कहा कि आज का बरताव देखकर बाबा साहेब बी.आर. अम्बेदकर की आत्मा भी कराह उठी होगी। उन्होंने कहा कि वह अदालत का दरवाज़ा खट-खटकाएंगे और इस चयन को चुनौती देंगे, क्योंकि इस चयन में लोकतांत्रिक नैतिक-मूल्यों का हनन किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि देश में लोकतंत्र के लिए कोई जगह नहीं बची, क्योंकि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने मतदान को हाइजैक कर लिया है। उन्होंने कहा कि अब यह संदेह पैदा हो गया है कि आगामी चुनावों में देश भर में आगामी मतदान निष्पक्ष नहीं होंगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह किसी भी पार्टी या गठजोड़ की होंद का सवाल नहीं बल्कि देश में लोकतंत्र का सवाल है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के नामज़द उम्मीदवार को पहले ही इस बात का इल्म था कि वह जीत जायेगा, जिस कारण वह कुर्सी के नज़दीक ही खड़ा था और तुरंत कुर्सी पर बैठ गया। उन्होंने कहा कि प्रीज़ाईडिंग अफ़सर देरी से आया क्योंकि उसे इस संबंधी आदेश दिए जा रहे थे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि लोकतंत्र का कत्ल करने के लिए प्रीज़ाईडिंग अफ़सर अपने अफ़सर के आगे घुटनों के बल हो गया, जिसको सहन नहीं किया जा सकता।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को SIT का समन:5 अक्टूबर को पेश होना होगा, ₹6 हजार करोड़ के ड्रग्स मामले में होगी पूछताछ

अमृतसर , (PNL) : अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को 6 हजार करोड़ …

कौन है इन्फ्लुएंसर फरहत, जिसका LPU हिंसा में नाम आया:बोला- एक गलती हुई, मसला हाथ से निकल चुका; बवाल पर 3 और FIR दर्ज

 जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हिंसा फैलाने का …

पंजाब में अमित शाह को बम से उड़ाने की धमकी:लिखा- BJP की जालंधर रैली में स्टेज के नीचे IED रखा; पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

जालंधर , (PNL) : जालंधर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली से पहले बम …

धीरेंद्र शास्त्री के ‘भैया-सैंया’ बयान पर बवाल मचा:लुधियाना में शाही इमाम ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई, बागेश्वर बाबा बोले- धर्मांतरण पर खून खौलता है

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा …

मोहाली में युवक ने पहले वीडियो बनाया और फिर कर लिया सुसाइड, बताई ये वजह

मोहाली, (PNL) : मोहाली में एक युवक ने अपनी पत्नी और सास पर मानसिक प्रताड़ना …

LPU हिंसा मामले में CBI जांच की मांग:हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर, सीनियर एडवोकेट बोले- दंगा और आगजनी हुई

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हाल ही में …

लुधियाना- 2 साल से फर्जी DSP बना हुआ था करणवीर:सुहागरात के दिन पत्नी का रेप किया; PAP जालंधर में पोस्टिंग बताता था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में पकड़ा गया पंजाब पुलिस का फर्जी DSP करणवीर सिंह 2 …

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!