Tuesday , July 14 2026
Breaking News

बहादुरगढ़ प्रशिक्षण केंद्र में ट्रेनिंग लेने आए कमांडो की गोली लगने से मौत, अमृतसर का था 28 वर्षीय मनजीत

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के बहादुरगढ़ स्थित कमांडो प्रशिक्षण केंद्र में गोली चलने से ट्रेनिंग ले रहे कमांडो की मौत हो गई। मृतक 28 वर्षीय मनजोत सिंह अमृतसर के रहने वाले थे। घटना शाम करीब पांच बजे की है। गोली कमांडो के सिर में लगी है। गंभीर हालत में उन्हें तुरंत नजदीक के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

बहादुरगढ़ पुलिस चौकी और थाना सदर से पुलिस मौके पर पहुंची जांच शुरू की। मनजोत सिंह साल 2020 में बतौर सिपाही भर्ती हुए थे। करीब महीना भर पहले ही वह पटियाला के बहादुरगढ़ स्थित कमांडो प्रशिक्षण केंद्र में ट्रेनिंग लेने आए थे।

शुरुआती जांच में सामने आया है कि कमांडो मनजोत एसएलआर साफ कर रहे थे और इसी दौरान गलती से गोली चल गई, जो सीधे कमांडो के सिर में जाकर लगी। उन्होंने कहा कि फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है। जांच पूरी होने पर ही पक्के तौर पर कुछ कहा जा सकता है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब में किसानों की बाइक रैली कल:भारत-अमेरिका व्यापार समझौते का विरोध, पंधेर बोले- फैसला नहीं बदला तो होगा बड़ा आंदोलन

अमृतस​र , (PNL) : भारत-अमेरिका के प्रस्तावित व्यापार समझौते के विरोध में बुधवार को देशभर में …

पंजाब में किसानों का हल्लाबोल, सभी टोल फ्री:लाडोवाल टोल प्लाजा पर बिना टैक्स गुजर रहे वाहन, धरना लगाया; लैंड पूलिंग नीति का विरोध

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में किसानों ने अपनी मांगों को लेकर एक बार फिर सरकार …

पंजाब में श्री गुरु रविदास के जीवन पर होंगे ड्रोन-शो:650वें प्रकाश पर्व पर 6.5 लाख झंडे बांटेंगे, वाराणसी समेत चार शहरों में निकलेगी शोभायात्रा

चंडीगढ़ , (PNL) : श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को ऐतिहासिक बनाने के …

कपूरथला में दिल दहला देने वाली घटना, मां ने 3 बच्चों संग पीया कीटनाशक

कपूरथला (PNL): पंजाब के कपूरथला जिले में एक दर्दनाक पारिवारिक घटना सामने आई है। गांव …

जालंधर में तेज रफ्तार स्पलेंडर ने एक्टिवा को मारी टक्कर:महिला घायल, बिना नंबर की बाइक छोड़ भागे युवक

जालंधर , (PNL) : जालंधर में तेज रफ्तार स्पलेंडर ने एक्टिवा सवार महिला को टक्कर मार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!