Wednesday , September 9 2026
Breaking News

बम धमाके से दहला पाकिस्तान : DSP की कार के पास आया सुसाइड बॉम्‍बर, खुद को उड़ा डाला, 52 की मौत, 100 घायल

न्यूज डेस्क, (PNL) : पाकिस्तान के ब्लूचिस्तान प्रांत में एक धमाके में 52 लोगों की मौत हो गई है. मरने वाले लोगों में पुलिस बल के कुछ लोग भी शामिल हैं. वहीं कई अन्य लोग घायल हैं. ये जानकारी पाकिस्तानी अखबार डॉन ने दी है. मास्तुंग के असिटेंट कमिश्नर अत्ताहुल मुनीम ने कहा है कि बलूचिस्तान के मस्तुंग में अल फलाह रोड पर स्थित मदीना मस्जिद के पास एक विस्फोट हुआ. ये तब हुआ जब लोग ईद मिलाद-उन-नबी के मौके पर एक जुलूस में हिस्सा लेने के लिए वहां इकट्ठा हो रहे थे.

डॉन अखबार ने शहीद नवाब गौस बख्श रायसानी मेमोरियल अस्पताल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. सईद मीरवानी के हवाले से मौतों की पुष्टि की है. सिटी स्टेशन हाउस ऑफिसर मोहम्मद जावेद लेहरी ने बताया है कि धमाके में एक पुलिस अफसर की भी मौत हुई है. उन्होंने बताया कि धमाका एक सुसाइडर ब्लास्ट था, जो डीएसपी गिसखौरी की कार के पास जाकर फटा था.

बलूचिस्तान के अंतरिम सूचना मंत्री जान अचकजई ने कहा कि बचाव दल को मस्तुंग भेजा गया है. उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल लोगों को क्वेटा ले जाया जा रहा है और सभी अस्पतालों में आपात स्थिति लागू कर दी गई है. जान अचकजई ने कहा, हमारे दुश्मन विदेशी मदद से बलूचिस्तान में धार्मिक सहिष्णुता और शांति को खत्म करना चाहते हैं. विस्फोट असहनीय है.

पाकिस्तान के अंतरिम गृह मंत्री सरफराज अहमद बुगती ने धमाके में जान गंवाने वालों पर दुख जताया है और धमाके की निंदा की है. बुगती ने कहा कि आतंकवादियों की कोई धर्म या आस्था नहीं होती और बचाव अभियान के दौरान सभी संसाधनों का इस्तेमाल किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि घायलों के इलाज में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी और आतंकवादी तत्व किसी रियायत के हकदार नहीं हैं.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!