Wednesday , August 19 2026
Breaking News

बड़ी खबर : सीएम भगवंत मान ने केंद्र सरकार की Z+ सिक्योरिटी लेने से किया इनकार, पढ़ें वजह

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के CM भगवंत मान ने केंद्र सरकार द्वारा मुहैया कराई जाने वाली जेड प्लस सुरक्षा लेने से इनकार कर दिया है। बीते सप्ताह ही केंद्र सरकार ने अमृतपाल सिंह मामले के बाद पैदा हुए हालातों को देखते हुए यह फैसला किया था। CM मान की सुरक्षा टीम ने गुरुवार को केंद्र सरकार को चिट्ठी लिखकर अपना पक्ष भेज दिया है।

CM मान ने कहा है कि उन्हें पंजाब और दिल्ली में जेड प्लस सुरक्षा की जरूरत नहीं है। उनके लिए पंजाब पुलिस और CM सुरक्षा की स्पेशल टीम ही काफी है। सुरक्षा टीम ने तर्क दिया है कि पंजाब और दिल्ली में 2-2 सुरक्षा चक्र (पंजाब पुलिस व CRPF) होने की वजह से प्रॉब्लम हो सकती है। उन्होंने लिखा कि 2 कमांड की वजह से सुरक्षा में नुकसान हो सकता है।

25 मई को ही केंद्र सरकार ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जेड प्लस सुरक्षा मुहैया कराने का आदेश दिए थे। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने यह फैसला VVIP सुरक्षा से संबंधित खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट के आधार पर लिया था। VVIPs Z प्लस सुरक्षा की बात करें तो इसमें 55 कमांडो होते हैं। जिनमें 10 NSG कमांडो को भी जोड़ा जाता है। अधिकतर यह कमांडो CRPF के होते हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

सतीश पूनिया पंजाब BJP के नए प्रभारी बने, विधानसभा चुनाव से पहले जिम्मेदारी, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई टीम …

कनाडा में पंजाबी युवती की गोली लगने से मौत: होमिसाइड टीम ने संभाली जांच, पढ़ें

जालंधर , (PNL) : कनाडा के एडमंटन में पंजाबी लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली …

बिग ब्रेकिंग : जालंधर में 72 लाख की लूट, लोहा कारोबारी को बनाया निशाना, कार के शीशे भी तोड़ डाले, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। सूर्या एंकलेव इलाके में लूट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!