Friday , September 11 2026
Breaking News

बड़ी खबर : लुधियाना में थाने के अंदर घुसकर पुलिस मुलाजिमों पर हमला, जान बचाकर ईधर-उधर भागते नजर आए कर्मचारी, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : पंजाब के लुधियाना से बड़ी खबर है। कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाकर अब थानों में घुसकर बदमाश पुलिस पर हमला कर रहे है। वीडियो थाना मोती नगर का सामने आया है। रविवार की देर रात थाना मोती नगर में एक शख्स ने थाने में बैठे पुलिस कर्मचारियों पर तलवार से धावा बोल दिया। हालात ये हो गए कि मुलाजिमों को अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागना पड़ा। आखिर में उक्त शख्त को किसी तरह काबू किया गया।

बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति दिमागी तौर पर बीमार है। इस घटनाक्रम ने पुलिस के थानों में सुरक्षित होने पर सवालिया निशान लगा दिया है। इस हमले में दो पुलिस कर्मचारी घायल हुए है वहीं हमलावर को भी इसमें चोट आई है। पुलिस कर्मचारियों ने उसे उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में दाखिल करवाया है।

जानकारी के मुताबिक रविवार की नाइट शिफ्ट चल रही थी। अचानक 8 बजे मुलाजिम मुख्य मुंशी के कमरे में मौजूद थे। तभी एक शख्स हाथ में तलवार लिए उनके कमरे की पिछली तरफ से अंदर मुलाजिमों की तरफ बढ़ा और तलवार से उनपर धावा बोल दिया।

अचानक हुए अटैक से पुलिस कर्मी इधर-उधर भागे

अचानक हुए अटैक के बाद मुलाजिमों इधर-उधर भागने लगे। हालात ये बन गए कि एक पुलिस कर्मचारी अपनी जान बचाने के लिए कमरा छोड़ इधर-उधर भागने लगा। लेकिन दूसरी मुलाजिम अंदर ही रह गया। जिस पर उक्त हमलावर ने ताबड़तोड़ वार किए। तलवार लगने से मुलाजिम घायल हो गया। तभी जो मुलाजिम बाहर भागा था, उसने हमलावर को काबू करने के लिए उप पर ईंट से वार कर दिया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में बाइक सवार युवक को बस ने कुचला:बहन को स्कूल छोड़ने गया था, दो बसों के ओवरटेक में हादसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर के आदमपुर में आज बहन को स्कूल छोड़ने गया भाई बस …

जालंधर में हाई स्पीड ट्राले ने कैंटर को मारी टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, प्रदूषण चेक करवा रहा था ड्राइवर; महज 8 मिनट में पहुंची SSF

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में गाड़ी का प्रदूषण चेक करवा रहे एक कैंटर को पीछे …

अमृतसर में ओवरलोड ऑटो में खतरनाक सफर:दरवाजे पर लटका दिखा बच्चा, ड्राइवर बोला- बड़ी गाड़ी खराब थी; CP से कार्रवाई की मांग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्कूल जाने वाले बच्चों से भरे ओवरलोड ऑटो का वीडियो …

जालंधर में हथियार लेकर घर में घुसे हमलावर:जान बचाने के लिए बाथरूम में छिपा युवक, कब्जे और दरवाजे की लकड़ी टूटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की और …

डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा का अपमान, Jalandhar-Hoshiarpur बंद:जाम में एंबुलेंस फंसी, खुले बाजार बंद कराए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में जूतों की माला से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!