Wednesday , September 9 2026
Breaking News

बड़ी खबर : लुधियाना जेल के दो डिप्टी सुपरिटेंडेंट पुलिस ने किए गिरफ्तार, जेल के अंदर कैदियों के देते थे नशा और मोबाइल, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर पंजाब के लुधियाना से आ रही है। लुधियाना की सेंट्रल जेल के 2 डिप्टी सुपरिटेंडेंट सतनाम सिंह और गगन शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि ये दोनों रिश्वत लेकर जेल बैरकों में कैदियों को नशा और मोबाइल सप्लाई करते थे। ये UPI के माध्यम से कैदियों और उनके परिजनों से रिश्वत लेते थे।

पुलिस अधिकारी जसकरणजीत सिंह तेजा ने बताया कि थाना डिविजन सात पुलिस को सूचना मिली थी कि जेल में बंद आशु अरोड़ा, साहिल जिंदल, राम रत्न, मुख्तियार सिंह, विजय कुमार, स्वर्ण सिंह, कर्मजीत सिंह करमू और मोहम्मद शहजात कैदियों तक मोबाइल पहुंचाते हैं। साथ ही नशा तस्करी भी करते हैं। इसमें तरनतारन के सरहाली कलां निवासी दिलप्रीत सिंह और आरोपी मुख्तियार सिंह की पत्नी मंदीप कौर भी शामिल है।

थाना डिविजन सात की पुलिस ने जेल में बंद हवालातियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर जांच शुरु की। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उनके पास फोन और अन्य आपत्तिजनक सामान बाहर से फेंककर पहुंचाया जाता था। इसकी जानकारी सहायक अधीक्षक गगन शर्मा और सतनाम सिंह को होती थी। दोनों पैसे लेकर उन तक सामान पहुंचाते थे।

अगर उन्हें बाहर से भी कोई सामान की जरुरत पड़ती थी तो आरोपी उन तक आराम से पहुंचा देते थे। इसके बाद पुलिस की जांच में दोनों सहायक अधीक्षकों संलिप्त होने का खुलासा हुआ। जांच के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। जेसीपी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। अगर किसी और जेल मुलाजिम या फिर अधिकारी के शामिल होने का खुलासा होता है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!