Wednesday , September 9 2026
Breaking News

बड़ी खबर : मुंबई में होने वाली ‘इंडिया’ की बैठक में शामिल होगी आम आदमी पार्टी, अरविंद केजरीवाल ने की पुष्टि, पढ़ें

नई दिल्ली, (PNL) : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में होने वाली I.N.D.I.A (इंडिया) की बैठक में आम आदमी पार्टी (आप) शामिल होगी. इस बात की पुष्टि आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने की.

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “हां हम मुंबई में जाएंगे और जो भी रणनीति बनेगी उसके बारे में अवगत करा दिया जाएगा.” ये बैठक मुंबई में 31 अगस्त और 1 सितंबर को होनी है. अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस के बीच कई मामलों में असहमति दिखने के बाद संशय बना हुआ था कि वह बैठक में शामिल होंगे या नहीं. अब स्थिति साफ हो गई है कि सीएम केजरीवाल इस बैठक में हिस्सा लेने जा रहे हैं.

मुंबई में इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस (इंडिया) की तीसरी बैठक में 26 से ज्यादा राजनीतिक दलों के लगभग 80 नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है. वर्तमान में 26 दल गठबंधन समूह का हिस्सा हैं और दो दिवसीय बैठक के दौरान कुछ और दल गठबंधन में शामिल होने के लिए तैयार हैं. इस बैठक में गठबंधन के लोगो का अनावरण होने की उम्मीद भी जताई जा रही है.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट राहुल-प्रियंका से मिले:संगठन में बड़े बदलाव की अटकलें, गुटबंदी खत्म करने पर भी हुआ मंथन

न्यूज डेस्क, (PNL) :कांग्रेस पार्टी के भीतर सांगठनिक स्तर पर बड़ी हलचल देखने को मिल …

चार्टर्ड प्लेन को ‘खिलौना’ कहकर फंसी नोरा फतेही, एविएशन कंपनी ने किया 3 करोड़ की मानहानि का केस

न्यूज डेस्क, (PNL) :  मशहूर फिल्म अभिनेत्री नोरा फतेही पर गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ …

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!