Thursday , August 20 2026
Breaking News

बड़ी खबर : दुबई से अमृतसर आ रहा एयर इंडिया का जहाज पहुंच गया पाकिस्तान, पढ़ें कारण

अमृतसर, (PNL) : दुबई से अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट की कराची (पाकिस्तान) में आपात लैंडिंग करवानी पड़ी। इसका कारण एक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ जाना बताया जा रहा है। कराची एयरपोर्ट पर मेडिकल सहायता दिलाने के बाद विमान अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचा।

जानकारी के मुताबिक 14 अक्तूबर की सुबह करीब आठ बजकर 51 मिनट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान यात्रियों को लेकर दुबई से अमृतसर के लिए रवाना हुआ। इस दौरान विमान में सवार एक यात्री अचानक तबीयत बिगड़ गई। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे विमान की कराची एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग करवानी पड़ी। जहां यात्री को तुरंत मेडिकल सहायता दी गई।

यात्री की तबीयत में सुधार के बाद उड़ान की मंजूरी मिलने के बाद एयर इंडिया एक्सप्रेस का यह विमान दोपहर 2:30 बजे कराची एयरपोर्ट से अमृतसर के लिए रवाना हुआ और देर शाम अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक प्रवक्ता ने कहा कि हमारी दुबई-अमृतसर फ्लाइट में एक यात्री को उड़ान के दौरान आपात मेडिकल इमरजेंसी की जरूरत पड़ गई थी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Hockey World Cup: टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया

न्यूज डेस्क, (PNL) : भारतीय टीम ने एक बार फिर पाकिस्तान को हराकर एफआईएच हॉकी …

मलेशिया में छिपकर बैठे थे बंबीहा गैंग के गुर्गे, पंजाब पुलिस ने विदेश से लाकर दबोचे

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय संगठित डेस्कअपराध के खिलाफ एक बड़ी सफलता …

किसान नेताओं के बीच विवाद तेज हुआ, पंधेर ने राजेवाल के आरोपों का जवाब दिया; खुली बहस की चुनौती दी गई

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के किसान संगठनों के बीच चल रहा आंतरिक विवाद अब …

FIH World Cup: भारत ने 52 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, दक्षिण अफ्रीका को 6-1 से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की

न्यूज डेस्क, (PNL) : नीदरलैंड्स के एमस्टेलवीन स्थित वैगनर स्टेडियम में खेले गए एफआईएच महिला विश्व …

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!