Monday , August 17 2026
Breaking News

बड़ी खबर : जम्मू के कठुआ में सेना की गाड़ी पर आतंकी हमला, चार जवान शहीद, पढ़ें

कठुआ, (PNL) : जम्मू के कठुआ में सेना के जवानों पर आतंकी हमले की बड़ी खबर सामने आई है. यहां आतंकी हमले में चार जवान शहीद हो गए हैं. सोमवार शाम को इस हमले की खबर सामने आई थी. आतंकियों ने सेना की गाड़ी को निशाना बनाया था. इस हमले में पहले चार जवानों के घायल होने की जानकारी सामने आई थी. देर शाम खबर मिली की आतंकियों के हमले में चार जवान शहीद हो गए हैं. इस घटना में चार जवान घायल भी हुए हैं. जिनका आर्मी अस्पताल में इलाज जारी है.

घटना स्थल से सेना के वाहन की तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें वह गोलीबारी के कारण क्षतिग्रस्त दिखाई दे रहा है. हमले के बाद घाटी में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है. सूत्रों के मुताबिक पहाड़ी के ऊपर छिपे आतंकवादियों ने सेना के वाहन पर गोलीबारी की और उन्होंने सेना की गाड़ी पर ग्रेनेड भी फेंका. सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है. बता दें कि बीते कुछ दिनों से एक बार घाटी में उथल-पुथल बढ़ी है. आतंकियों से मुठभेड़ की खबरें लगातार आ रही हैं.

 

About Punjab News Live -PNL

Check Also

राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, पत्र में हैरान करने वाला कारण बताया, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने आज …

लुधियाना में ट्रांसपोर्ट दफ्तर में चोरी:पड़ोसियों की दीवार फांदकर घुसा चोर; तिजोरी से सवा लाख उड़ाए; कैमरे डाउन किए

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना में ट्रांसपोर्ट दफ्तर में चोरी हो गई। चोर पड़ोसियों की दीवार …

एअर इंडिया के 2 और पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, फ्लाइट रोस्टर से हो गई छुट्टी

न्यूज डेस्क, (PNL) : एअर इंडिया के लिए संकटों का दौर खत्म होने का नाम …

लुधियाना में नाबालिग छात्रा 7 दिन से लापता:CCTV में युवक के साथ दिखी, मां का आरोप- अपहरण की जगह मिसिंग की धारा लगाई

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में नाबालिग छात्रा पिछले सात दिन से लापता है। परिजनों का …

पंजाब की IAS अधिकारी को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ, ये है पूरा मामला

मोहाली, (PNL) : सनटेक सिटी प्रोजेक्ट से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!