Wednesday , September 9 2026
Breaking News

बड़ी खबर : आप सांसद राघव चड्ढा राज्यसभा से हुए सस्पेंड, संजय सिंह का भी सस्पेंशन बढ़ा, पढ़ें

नई दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को सिग्नेचर मामले में राज्यसभा से सस्पेंड कर दिया गया है. राज्यसभा में आम आदमी पार्टी सांसद राघव चड्ढा के खिलाफ प्रस्ताव पेश किया जा रहा है. सदन में उनके आचरण को बेहद नंदनीय बताया गया. राज्यसभा में बीजेपी सांसद पीयूष गोयल ने राघव चड्ढा के मामले का जिक्र किया. उन्होंने कहा, यह बहुत गंभीर मामला है जिस तरह से बिना सदस्य की जानकारी के उनका नाम लिस्ट में डाल दिया गया है, वह बहुत ही गलत बात है.

इसके अलावा, AAP के दूसरे सांसद संजय सिंह की मुश्किलें भी कम नहीं हुई हैं. उनका सस्पेंशन भी बढ़ा दिया गया है. AAP के दोनों नेताओं को विशेषाधिकार समिति का फैसला आने तक राज्यसभा से निलंबित किया गया है.

क्या है मामला

दरअसल, पांच सांसदों का दावा है कि दिल्ली सेवा विधेयक को उनकी सहमति के बिना सेलेक्ट कमेटी को भेजने के प्रस्ताव पर उनके नाम का उल्लेख किया गया था. यह प्रस्ताव AAP सांसद राघव चड्ढा ने पेश किया था. विरोध दर्ज कराने वाले तीन भाजपा सांसद हैं, एक बीजद से हैं और अन्नाद्रमुक सांसद भी शामिल हैं. इस मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जांच की मांग की थी.

 

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चार्टर्ड प्लेन को ‘खिलौना’ कहकर फंसी नोरा फतेही, एविएशन कंपनी ने किया 3 करोड़ की मानहानि का केस

न्यूज डेस्क, (PNL) :  मशहूर फिल्म अभिनेत्री नोरा फतेही पर गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ …

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!