Wednesday , September 9 2026
Breaking News

बटाला में पानी को लेकर खूनी जंग, दो पक्षों की तरफ से अंधाधुंध फायरिंग, चार लोगों की मौत, एक कार पर करीब 100 गोलियां मारी

बटाला, (PNL) : पंजाब के बटाला से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। बटाला के थाना श्री हरगोबिंदपुर के अधीन आते लाइट वाले चौक के पास रविवार रात को दो पक्षों के बीच पानी की खाल को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों की तरफ से फायरिंग हुई, जिसमें चार लोगों की गोली लगने से मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

दोनों पक्षों के बीच सरकारी पानी की खाल को लेकर पुरानी रंजिश चल रही थी। इसी को लेकर रविवार रात को दोनों गुट भिड़ गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अपनी जांच शुरू की।

जानकारी के अनुसार, गांव विठवा के रहने वाले दो पक्षों के बीच सरकारी खाल को लेकर रंजिश चल रही थी। रविवार रात को इसी रंजिश में दोनों गुटों के बीच अंधाधुंध फायरिंग हुई। दोनों पक्षों की ओर से करीब 120 राउंड फायर किए गए। इनमें 100 के करीब गोलियां तो एक कार पर लगी मिली है।

दोनों पक्षों के दो-दो लोगों की मौत

फायरिंग में गोली लगने से एक पक्ष के शमशेर सिंह और बलजीत सिंह निवासी गांव विठवा को बटाला के सिविल अस्पताल लाया गया जहां उनको डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। थाना श्री हरगोविंदपुर के एसएचओ सतपाल सिंह के मुताबिक दूसरे पक्ष के निर्मल सिंह और बलराज सिंह को अमृतसर में दाखिल करवाया गया था, जहां इलाज के दौरान उन दोनों की भी मौत हुई। एसएचओ सतपाल सिंह ने बताया कि दोनों गुटों में झगड़े की वजह पुरानी रंजिश है, जिसमें फायरिंग होने की वजह से चार लोगों की मौत हो गई है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!