Saturday , October 10 2026
Breaking News

बघेल के बाद पायलट की चन्नी गुट को दो टूक:कहा- पंजाब कांग्रेस का नेतृत्व नहीं बदलेगा; खुद को CM चेहरा भी न समझें

पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी खत्म करने के लिए हाईकमान ने प्रदेश प्रभारी बदला, लेकिन प्रभारी बदलने के बाद भी पार्टी की अंदरूनी खींचतान खत्म नहीं हुई है। चरणजीत सिंह चन्नी गुट अब भी पार्टी लाइन से अलग अपने कार्यक्रम कर रहा है और राजा वड़िंग के साथ आने को तैयार नहीं है।

वहीं, नए प्रभारी सचिन पायलट ने पंजाब कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन के कयासों पर विराम लगा दिया है। जयपुर में पंजाब के नेताओं को पायलट ने साफ संदेश दिया कि पंजाब में कोई नेतृत्व परिवर्तन नहीं होगा।

चन्नी गुट की ओर से अप्रत्यक्ष तौर पर हाईकमान पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था कि राजा वड़िंग को हटाया जाए और चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाया जाए। मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर सचिन पायलट ने साफ कहा कि

जहां कांग्रेस की सरकार नहीं होती, वहां पार्टी मिलकर चुनाव लड़ती है और किसी को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं किया जाता। पंजाब में भी पार्टी विपक्ष में है, इसलिए पूरा नेतृत्व मिलकर चुनाव लड़ेगा। बहुमत मिलने के बाद मुख्यमंत्री का फैसला होगा।

पायलट का पंजाब कांग्रेस के नेताओं को मैसेज, 4 पॉइंट…

  • नेतृत्व परिवर्तन नहीं होगा: चन्नी गुट मौजूदा नेतृत्व के साथ नहीं चल रहा है। चन्नी गुट लंबे समय से नेतृत्व परिवर्तन की डिमांड करता रहा है। हालांकि चन्नी गुट के प्रमुख नेताओं ने खुलकर राजा वड़िंग को बदलने की बात सार्वजनिक तौर पर नहीं कही, लेकिन गुट के नेता राजा वड़िंग को बदलने की डिमांड करते रहे। हाईकमान ने अब चन्नी गुट को क्लियर मैसेज दे दिया है कि नेतृत्व परिवर्तन नहीं होगा। पूर्व पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल के बाद अब सचिन पायलट ने भी कह दिया कि हमारी टीम मजबूत है, जिसका मतलब है कि पंजाब का कैप्टन बदलने की जरूरत नहीं है।

  • कोई नेता खुद को सीएम फेस न माने: पार्टी हाईकमान पहले ही क्लियर कर चुकी थी कि पंजाब में कोई सीएम फेस नहीं होगा, जबकि चन्नी गुट लगातार चन्नी को सीएम फेस बनाने की डिमांड करता रहा है। नए प्रभारी सचिन पायलट ने भी साफ कर दिया कि पंजाब में कोई सीएम फेस नहीं होगा। सभी नेता मिलकर चुनाव लड़ेंगे।

  • बहुमत मिलने पर सीएम का फैसला हाईकमान करेगा: सचिन पायलट का कहना है कि जहां कांग्रेस की सरकार नहीं होती है, वहां सीएम फेस का ऐलान नहीं होता है। सिर्फ उन्हीं राज्यों में सीएम फेस बनाया जाता है, जहां कांग्रेस सत्ता में रहते हुए चुनाव लड़ती है। इस तरह सचिन पायलट ने भी चन्नी खेमे की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।

  • राहुल गांधी करेंगे कैंपेन को लीड: पार्टी ने चरणजीत सिंह चन्नी को कैंपेनिंग कमेटी का चेयरमैन बनाया था और उन्हें कैंपेनिंग कमेटी की बागडोर सौंपी थी। चन्नी इससे संतुष्ट नहीं थे और उन्होंने अभी तक बतौर चेयरमैन कोई मीटिंग नहीं की। सचिन पायलट ने अब स्पष्ट कर दिया कि पंजाब में चुनाव कैंपेन को राहुल गांधी लीड करेंगे। सचिन पायलट के इस बयान से साफ है कि चन्नी को कैंपेनिंग कमेटी में भी कोई खास अहमियत मिलने वाली नहीं है।

  • पायलट नेताओं को बता चुके हाईकमान की लाइन: सचिन पायलट भले ही अभी पंजाब नहीं आए हैं, लेकिन दिल्ली में पंजाब कांग्रेस के सभी प्रमुख नेताओं के साथ वन-टू-वन मीटिंग कर चुके हैं। इन बैठकों में उन्होंने पार्टी नेताओं को हाईकमान की ओर से मिली लाइन ऑफ एक्शन के बारे में बताया। साथ ही साफ किया कि जो भी नेता पार्टी लाइन से बाहर जाएगा, उसकी रिपोर्ट सीधे हाईकमान को भेजी जाएगी।

पूर्व सीएम व सांसद चरणजीत सिंह के साथ मिलने पहुंचे सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा, शेर सिंह घुबाया, विधायक व पूर्व मंत्री तृप्त रजिंदर बाजवा।

पूर्व सीएम व सांसद चरणजीत सिंह के साथ मिलने पहुंचे सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा, शेर सिंह घुबाया, विधायक व पूर्व मंत्री तृप्त रजिंदर बाजवा।

चन्नी गुट की गतिविधियों पर हाईकमान की नजर…

  • पार्टी नेताओं की गतिविधियों पर नजर: पंजाब कांग्रेस के दोनों गुट अभी एक मंच पर नहीं आए हैं। राजा वड़िंग और चन्नी गुट अब भी अलग-अलग काम कर रहे हैं। चन्नी गुट लगातार पार्टी लाइन से अलग एक्शन ले रहा है और उस पर काम कर रहा है। संगरूर में गुलजार सिंह के सुसाइड मामले में चरणजीत सिंह चन्नी व उनके गुट के नेता राज्यपाल से मिले और इस संबंध में उन्होंने प्रदेश प्रधान राजा वड़िंग के साथ बात नहीं की। राजा वड़िंग भी उस दिन चंडीगढ़ में मौजूद थे। गुलजार के घर भी दोनों नेता साथ नहीं गए। चरणजीत सिंह चन्नी एक दिन पहले अपने गुट के नेताओं के साथ गुलजार के परिवार से मिलने पहुंचे, जबकि राजा वड़िंग एक दिन बाद पहुंचे। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, हाईकमान पंजाब के नेताओं की गतिविधियों को लगातार ट्रेस कर रहा है।

  • चन्नी गुट की बैठकें अब भी जारी: सचिन पायलट के पंजाब प्रभारी बनने के बाद भी चन्नी गुट के नेताओं की इंटरनल मीटिंग्स अभी भी जारी हैं। पायलट के प्रभारी बनने पर भले ही चन्नी समेत सभी नेता उनसे मिले और बधाई दी, लेकिन उसके बाद भी इंटरनल मीटिंग्स का दौर जारी है। दो दिन पहले सुखजिंदर सिंह रंधावा, चरणजीत सिंह चन्नी, तृप्त रजिंदर बाजवा व अन्य नेताओं की जालंधर में मीटिंग हुई।

  • वड़िंग के साथ मंच साझा करने पर असमंजस: चन्नी गुट के नेताओं ने भूपेश बघेल के साथ हुई बैठक में साफ कर दिया था कि वे राजा वड़िंग के साथ मंच शेयर नहीं करेंगे, इसलिए उन्होंने बघेल के साथ अलग मीटिंग की। यही नहीं, केसी वेणुगोपाल के साथ हुई बैठक में भी चरणजीत सिंह चन्नी ने तल्ख तेवर दिखाए थे। चन्नी गुट अब इस असमंजस में है कि वह सचिन पायलट के पंजाब आने पर राजा वड़िंग के साथ मंच साझा करेगा या नहीं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

बड़ी खबर : नाना पाटेकर की मौत मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने दर्ज किया केस

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर की मौत से जुड़ी खबर को लेकर बड़ा …

चंडीगढ़ में 3 साल में पहुंची 252 किलो हेरोइन:चौकी-थाना पुलिस बेखबर, अंतरराज्यीय नेटवर्क के 4 आरोपी दबोचे; फरार 3 डीलरों की तलाश

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में पिछले करीब 3 साल से बड़े स्तर पर हेरोइन की …

IND vs WI: बस ड्राइवर के बेटे ने टीम इंडिया के नेट्स में मचाई सनसनी, स्टार बल्लेबाजों को छकाया, संजू से मिली शाबाशी

स्पोर्ट्स , (PNL) :  भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची …

अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स के भविष्य पर मंडराया संकट! समझें ट्रंप के एक्शन से क्या पड़ेगा असर?

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका में काम करने वाले भारतीय IT कर्मचारियों के लिए ग्रीन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!