Saturday , October 10 2026
Breaking News

फिल्लौर में महिला सब इंस्पेक्टर ₹20 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार:नशा आरोपी का बाइक-मोबाइल देने के बदले मांगे पैसे; परिवार ने विजिलेंस से की शिकायत

जालंधर , (PNL) : जालंधर के फिल्लौर में विजिलेंस ब्यूरो ने पुलिस थाने में तैनात महिला सब-इंस्पेक्टर अमनदीप कौर को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। खेल कोटे से पुलिस में भर्ती हुई इस अधिकारी ने नशा मामले में पकड़े गए एक आरोपी की बाइक-मोबाइल लौटाने और उसकी जल्द जमानत कराने के बदले पैसे मांगे थे।

महिला सब-इंस्पेक्टर अमनदीप कौर।

महिला सब-इंस्पेक्टर अमनदीप कौर।

अब विस्तार से पढ़ें पूरा मामला:-

  • आरोपी से नशे की गोलियां बरामद: फिल्लौर पुलिस ने कुछ दिन पहले नशा तस्करी के मामले में फरार चल रहे आरोपी हैपी निवासी मोहल्ला चौधरियां, फिल्लौर को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसके कब्जे से 100 से अधिक नशीली गोलियां बरामद की थीं। गिरफ्तारी के समय वह मोटरसाइकिल पर सवार था और उसके पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया था।

  • सामान लौटाने के बदले मांगी ₹25 हजार की रिश्वत:बेटे की गिरफ्तारी के बाद मां राज रानी फिल्लौर पुलिस थाने पहुंचीं। उन्होंने सब-इंस्पेक्टर अमनदीप कौर से अनुरोध किया कि उनके बेटे को जेल भेज दिया गया है, लेकिन उसका मोबाइल और मोटरसाइकिल उन्हें वापस कर दी जाए। इन्हें केस की एफआईआर में शामिल नहीं किया गया था। आरोप है कि इसके बदले में सब-इंस्पेक्टर ने 25 हजार रुपए की मांग की।

  • 20 हजार रुपए में तय हुआ सौदा: राज रानी ने महिला पुलिस अधिकारी को 1,000 रुपए एडवांस दिए और मामला 20 हजार रुपए में निपटाने की बात कही। इस पर अमनदीप कौर सहमत हो गईं। सब-इंस्पेक्टर ने आश्वासन दिया कि शेष राशि मिलने के बाद वह न केवल सामान वापस कर देगी, बल्कि आरोपी की कोर्ट से जल्द जमानत कराने में भी मदद करेगी।

  • परिवार ने परेशान हो विजिलेंस से की शिकायत: पीड़िता राज रानी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि सब-इंस्पेक्टर अमनदीप कौर रिश्वत की रकम के लिए उन्हें दिन में कई-कई बार फोन कर रही थीं। महिला अधिकारी के इस व्यवहार से परेशान होकर उन्होंने इसकी शिकायत पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के उच्च अधिकारियों से कर दी।

विजिलेंस टीम ने थाने के अंदर ही दबोचा

शिकायत के बाद डीएसपी अशोक कुमार के नेतृत्व में विजिलेंस टीम ने फिल्लौर थाने के बाहर जाल (ट्रैप) बिछाया। जैसे ही राज रानी ने थाने के अंदर जाकर महिला सब-इंस्पेक्टर अमनदीप कौर को केमिकल लगे 20 हजार रुपए सौंपे टीम ने रविवार को उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस विभाग मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रहा है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

बड़ी खबर : नाना पाटेकर की मौत मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने दर्ज किया केस

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर की मौत से जुड़ी खबर को लेकर बड़ा …

चंडीगढ़ में 3 साल में पहुंची 252 किलो हेरोइन:चौकी-थाना पुलिस बेखबर, अंतरराज्यीय नेटवर्क के 4 आरोपी दबोचे; फरार 3 डीलरों की तलाश

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में पिछले करीब 3 साल से बड़े स्तर पर हेरोइन की …

IND vs WI: बस ड्राइवर के बेटे ने टीम इंडिया के नेट्स में मचाई सनसनी, स्टार बल्लेबाजों को छकाया, संजू से मिली शाबाशी

स्पोर्ट्स , (PNL) :  भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची …

अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स के भविष्य पर मंडराया संकट! समझें ट्रंप के एक्शन से क्या पड़ेगा असर?

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका में काम करने वाले भारतीय IT कर्मचारियों के लिए ग्रीन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!