Wednesday , November 11 2026
Breaking News

फाजिल्का में 1.538 किलो हेरोइन बरामद:ग्लॉक पिस्तौल पकड़ी, NCB ने नाबालिग समेत 3 दबोचे; फिरोजपुर जेल में बंद आरोपी मुख्य हैंडलर

फाजिल्का , (PNL) : फाजिल्का में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने हेरोइन तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 1.538 किलो संदिग्ध हेरोइन, एक ग्लॉक पिस्तौल और 3 कारतूस बरामद किए हैं। इस मामले में दो युवकों और एक नाबालिग को पकड़ा गया है। शुरुआती जांच में खेप के मुख्य हैंडलर की पहचान हुई है, जो फिलहाल फिरोजपुर की सेंट्रल जेल में बंद है। NCB की अमृतसर और चंडीगढ़ जोनल यूनिट की टीमों ने फाजिल्का जिले के बनवाला स्थित छाबड़ा रिसॉर्ट के पास संयुक्त कार्रवाई की। मौके से तीनों को पकड़ा गया और नशीले पदार्थ व हथियार बरामद किए गए।

फिरोजपुर और तरनतारन के रहने वाले हैं आरोपी

NCB के मुताबिक, पकड़े गए आरोपियों की पहचान जसविंदर सिंह (20), निवासी लाल कुर्ती, फिरोजपुर कैंट; पवंदीप सिंह, निवासी गांव नौशहरा पन्नुआं, जिला तरनतारन; और फिरोजपुर कैंट के रहने वाले एक नाबालिग के रूप में हुई है। इस संबंध में NCB क्राइम नंबर 28/2026 दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, 1985 की धारा 8, 21, 29 और 60 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जेल में बंद आरोपी से जुड़ा नेटवर्क, जांच जारी

प्रारंभिक जांच में खेप के मुख्य हैंडलर की पहचान हुई है, जो फिलहाल फिरोजपुर सेंट्रल जेल में बंद है। NCB अब इस नेटवर्क की आगे और पीछे की कड़ियों की जांच कर रही है। इसमें हेरोइन कहां से लाई गई थी और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था, इसका पता लगाया जा रहा है।

NCB ने लोगों से नशा तस्करी की जानकारी देने की अपील की है। इसके लिए केंद्र सरकार की टोल-फ्री MANAS हेल्पलाइन 1933 पर सूचना दी जा सकती है। ब्यूरो के अनुसार, सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कोलकाता से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट से हाईजैक का अलर्ट, टेकऑफ से पहले आइसोलेशन बे में भेजा गया

कोलकाता , (PNL) : कोलकाता से मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट से …

CM भगवंत मान की आज अमलोह में रैली,1000 मुख्यमंत्री खेल मैदानों का करेंगे वर्चुअल उद्घाटन

फतेहगढ़ साहिब , (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज फतेहगढ़ साहिब के अमलोह विधानसभा …

पराली जलाने के मामलों में 95% की कमी…अमन अरोड़ा का BJP पर पलटवार

चंडीगढ़ , (PNL) : आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन …

संगरूर में यात्रियों से भरी पीआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 2 महिलाओं सहित 3 लोगों की मौत हो गई और 26 लोग घायल हो गए

संगरूर , (PNL) : बुधवार तड़के संगरूर में एक ओवरब्रिज से टकराने के बाद चंडीगढ़ जा …

पंजाब में बड़े स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला, 130 IAS/PCS अफसर बदले, देखें लिस्ट

पट्टी से AAP विधायक लालजीत सिंह भुल्लर ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया, समर्थकों को धन्यवाद देते हुए एक पोस्ट साझा की

अमृतसर , (PNL) : पट्टी से आम आदमी पार्टी (आप) के मौजूदा विधायक और पंजाब …

लुधियाना में तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, दमकल कर्मियों की 22 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

लुधियाना ,(PNL): लुधियाना में एक तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में आग लग गई। देखते ही …

कांग्रेस ने पंजाब 2027 चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है, परगट सिंह ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया

जालंधर , (PNL) : Punjab में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीति गरमा रही है। …

Amritsar में BSF का बड़ा अभियान, 5 किलो 152 ग्राम हेरोइन, एक ड्रोन और 100 जिंदा कारतूस बरामद

 अमृतसर , (PNL) : अमृतसर  ग्रामीण क्षेत्र में दो अलग-अलग चौकियों पर बीएसएफ द्वारा चलाए …

Kapurthala 9 महीने पहले हुई थी शादी, 4 बहनों में इकलौता भाई था मनी… दिवाली पर हत्या; बुझ गया चिराग

कपूरथला , (PNL) :  कपूरथला के महताबगढ़ मोहल्ले में दिवाली की शाम उस समय सनसनी …

पंजाब BJP प्रधान केवल सिंह ढिल्लों लुधियाना नॉर्थ से लड़ सकते हैं चुनाव, पार्टी के सर्वे में सीट को बताया सुरक्षित

लुधियाना, (PNL): पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अभी …

दिवाली की रात अमृतसर में चलीं गोलि/यां, युवक की मौ/त; पंजाब पुलिस का ASI भी घायल

अमृतसर, (PNL) : अमृतसर में दिवाली की रात दो गुटों के बीच हुआ विवाद खूनी …

‘वारिस पंजाब दे’ के मुखी सांसद अमृतपाल सिंह को लगा बड़ा सदमा, घर में छाया मातम, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : वारिस पंजाब दे के मुखी एवं पंजाब के खडूर साहिब से …

दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं : जालंधर के निज़ातम नगर में आ/ग लगने से बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौ/त; पालतू जानवर ने भी तोड़ा दम

जालंधर, (PNL): जालंधर के निज़ातम नगर में दिवाली की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। …

दिवाली पर आज इतने बजे करें लक्ष्मी पूजन, एक क्लिक में जानें शुभ समय

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब-चंडीगढ़ में दिवाली धूमधाम से मनाई जा रही है। दिवाली की रात लक्ष्मी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!