Monday , August 17 2026
Breaking News

फतेहगढ़ साहिब में कौमी इंसाफ मोर्चा ने रोकी ट्रेनें:अंबाला-लुधियाना रेल ट्रैक पर लगाया धरना; बंदी सिखों की रिहाई को लेकर आंदोलन

लुधियाना , (PNL) :  कौमी इंसाफ मोर्चा ने बंदी सिखों की रिहाई की मांग को लेकर आज फतेहगढ़ साहिब में रेल रोको आंदोलन शुरू कर दिया। इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए कई संगठनों के प्रतिनिधि और समर्थक सुबह गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में एकत्र हुए। इसके बाद अंबाला-लुधियाना रेलवे ट्रैक जाम कर धरना दिया। 11 से 2 बजे तक धरना मोर्चा धरना देगा। यह मार्च माधोपुर चौक तक गया और रेलवे ट्रैक ब्लॉक कर दिया।

आंदोलन के मद्देनजर प्रशासन और पुलिस बल तैनात

इस आंदोलन के मद्देनजर प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी है। ट्रैक और आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। अधिकारी स्थिति पर लगातार निगरानी रख रहे हैं। आंदोलन से रेलवे सेवाओं पर असर पड़ रहा है। फिलहाल बड़ी संख्या में समर्थक रेल ट्रैक पर पहुंच गए हैं।

सजा पूरी होने के बाद भी रिहाई न होना अन्याय

इस दौरान नेताओं ने कहा कि कानूनी सजा पूरी कर चुके बंदी सिखों को अभी भी जेलों की सलाखों के पीछे रखना मानवाधिकारों और न्याय के बुनियादी सिद्धांतों का सीधा उल्लंघन है।इसके साथ ही मोर्चे ने एक और बड़ी मांग रखते हुए कहा कि ‘काली सूची’ में दर्ज करीब 20 हजार सिखों के नाम तुरंत बाहर किए जाने चाहिए।

अमृतपाल सिंह और राजोआणा समेत इन सिखों की रिहाई की मांग

  • बलवंत सिंह राजोआणा

  • जगतार सिंह हवारा

  • जगतार सिंह तारा

  • परमजीत सिंह भियोरा

  • सांसद अमृतपाल सिंह

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब की लेडी IAS को ED ने किया तलब:मोहाली से जुड़े प्रोजेक्ट में जांच; 18 अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया

मोहाली , (PNL) : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पंजाब कैडर की IAS अधिकारी कंवल प्रीत बराड़ …

जालंधर में किराएदार ने मकान मालिक पर किया हमला:युवकों को बुलाकर ईंटें बरसाईं, एक साल से फैमिली ने किराया नहीं दिया

जालंधर , (PNL) : जालंधर के किशनपुरा इलाके में किराए के पैसे को लेकर मकान मालिक …

जालंधर में पेट्रोल टैंकर और कार की टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, बठिंडा से तेल लेकर आ रहा था; ड्राइवर बोला- मेरे पास हादसे का वीडियो

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के व्यस्त गुरु नानक मिशन चौक पर आज टैंकर और हुंडई …

पंजाब में बड़े स्तर पर पुलिस अधिकारियों के तबादले, 124 IPS/PPS अफसर बदले, PNL पर देखें सबसे पहले लिस्ट

लिस्ट देखने के लिए नीचे दिए लिंक को क्लिक करें 👇👇 ips pps transfers list …

पंजाब लोक संपर्क विभाग के आई.पी.आर.ओ. अमनप्रीत सिंह मनौली के पिता मनजीत सिंह मनौली की अंतिम अरदास में प्रमुख हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि

साहिबजादा अजीत सिंह नगर, (PNL) : जिला साहिबजादा अजीत सिंह नगर में जिला लोक संपर्क …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!