Tuesday , July 21 2026
Breaking News

पंजाब BSF हेडक्वार्टर ब्लास्ट, मुख्यारोपी तक पहुंची पुलिस:अब तक 17 आरोपी हिरासत में, 3 दिन पहले नवांशहर से उठाए थे तीन युवक

जालंधर  , (PNL) :  जालंधर BSF हेडक्वार्टर के सामने 5 मई की रात हुए IED ब्लास्ट केस में पुलिस व खुफिया विंग ने मुख्यारोपी को हिरासत में लिया है। हालांकि अभी पुलिस ने आरोपी का नाम और गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि आरोपी उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। इस मामले में अभी तक 17 के करीब आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।बताया जा रहा है कि ब्लास्ट के पीछे पाकिस्तान डॉन शहजाद भट्टी का हाथ है। इस मामले के तार ISI से जुड़े हैं। खुद डीजीपी पंजाब गौरव यादव भी पाकिस्तान का हाथ बता चुके हैं। सूत्रों के अनुसार आईएसआई के इशारे पर आतंकी साजिश का प्लान था।वहीं ब्लास्ट मामले में पंजाब में बड़ा ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बुधवार देर रात तक जालंधर पुलिस की कई टीमों ने नकोदर, कपूरथला, नवांशहर, अमृतसर, तरनतारन और होशियारपुर एरिया में सर्च ऑपरेशन चलाए। इस दौरान पुलिस ने संदिग्धों से पूछताछ भी की है। हिरासत में लिए गए ज्यादातर युवक पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी से सोशल मीडिया के जरिए टच में थे। आधी रात तक इनसे गहराई से पूछताछ की गई। अमृतसर व जालंधर में ब्लास्ट पाकिस्तान की ISI एजेंसी ने खालिस्तानी नेटवर्क के जरिए करवाए थे। पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि टीमें जांच में जुटी हुई हैं और वह आरोपी के करीब हैं।

जालंधर ब्लास्ट की जांच NIA कर रही है। (फाइल शॉर्ट)

जालंधर ब्लास्ट की जांच NIA कर रही है। (फाइल शॉर्ट)

नवांशहर से भी 3 युवकों को उठा चुकी है पुलिस

बता दें कि ब्लास्ट से लिंक को लेकर जालंधर पुलिस बीते दिनों नवांशहर से भी 3 युवकों को उठा चुकी है। इनसे पूछताछ के बाद पुलिस ने तलाशी अभियान और तेज किए हैं। यहां से लखविंदर (39), दविंदर और लवप्रीत को हिरासत में लिया गया था। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले को क्लियर कर दिया जाएगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

‘मुझे एंटी-नेशनलिस्ट कहा जाएगा…’ छात्रों के समर्थन में बोले दिलजीत दोसांझ

न्यूज डेस्क, (PNL) : दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के ‘संसद चलो’ …

जालंधर में ताला तोड़ स्वीट शॉप में चोरी:गल्ला गिराया और कैश ले उड़े चोर, अंदर बिखरा था सामान; दुकानदारों ने पुलिस से मांगी सुरक्षा

जालंधर  , (PNL) : जालंधर की घास मंडी चौक स्थित कुमार स्वीट शॉप में चोरी हो …

पठानकोट में लैंडस्लाइड, कई गांवों का संपर्क टूटा:अमृतसर में भी बारिश, मोहाली में बादल छाए; पंजाब-चंडीगढ़ में 3 दिन का अलर्ट

चंडीगढ़  , (PNL) : पठानकोट के धारकलां क्षेत्र में बारिश के बीच आज लैंडस्लाइड हो गया। …

3 अगस्त से शुरू हो सकता है मानसून सेशन:पंजाब सरकार की कैबिनेट मीटिंग में लगेगी मुहर; सरकारी रिहायश पर आज होगी बैठक

मोहाली , (PNL) : पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से शुरू होकर 10 अगस्त …

पंजाब में अश्लील फोटो वाले निहंग का नया VIDEO:कुर्सी से उठाकर जमीन पर बैठाया, कहा- पैरों के बल बैठकर बर्तन धो

अमृतस​र , (PNL) : पंजाब में अश्लील तस्वीरें वायरल होने और विवादित बयानों के बाद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!