Monday , January 19 2026
Breaking News

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं के रिजल्ट का किया ऐलान, लड़कियों ने मारी बाजी, इस जिले की छात्रा ने किया स्टेट में टॉप, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) की तरफ से 10वीं के रिजल्ट का ऐलान कर दिया गया है। लुधियाना की अदिति ने पहला स्थान प्राप्त कर स्टेट में टॉप कर लिया है। लुधियाना के शिमलापुरी में पढ़ने वाली अदिति ने सभी विषयों में 100 प्रतिशत अंक हासिल करने के बाद इस मुकाम को हासिल किया है।

वहीं लुधियाना के इसी स्कूल की अलीशा ने 650 में से 645 अंक प्राप्त कर राज्य में दूसरा स्थान पाया है। इसके साथ ही अमृतसर के बाबा बकाला के अंबर पब्लिक स्कूल की करमनप्रीत कौर ने 645 अंक प्राप्त कर राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

रिजल्ट बोर्ड की चेयरपर्सन डॉ. सतबीर बेदी द्वारा घोषित किया गया। स्टूडेंट्स शुक्रवार सुबह सात बजे से बोर्ड की वेबसाइट पर रिजल्ट देख पाएंगे। इसके लिए स्टूडेंट्स को बोर्ड की वेबसाइट www.pseb.ac.in पर लॉगिन करना होगा। जहां पर रिजल्ट के लिए कॉलम बना होगा। उसमें उन्हें अपना रोल नंबर व अन्य जानकारी भरनी होगी। उसके बाद रिजल्ट उनके मोबाइल या लैपटॉप की स्क्रीन पर आ जाएगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

बिग ब्रेकिंग : पंजाब की सियासत में बड़ी हलचल, बंगा से आप विधायक डॉ. सुखविंदर सुक्खी ने दिया इस्तीफा, पढ़ें पूरी खबर

बंगा, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर पंजाब की राजनीति से आ रही है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!