Friday , September 11 2026
Breaking News

पंजाब से बड़ी खबर, जिस युवक के साथ सारी रात होटल के कमरे में रुकी युवती, सुबह उसी पर किया कातिलाना हमला, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर पंजाब के बठिंडा से आ रही है। बठिंडा के हनुमान चौक के पास एक होटल में रात को एक लड़की ने एक युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसे इलाज के लिए एम्स बठिंडा में भर्ती कराया गया है।

लड़के के शरीर खासकर गर्दन पर किसी नुकीली चीज से हमले के निशान थे और वह लहूलुहान हालत में था. इस संबंध में लड़के के साथ आकर होटल में ठहरी लड़की को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. थाना सिविल लाइन के SHO हरजोत सिंह ने इसकी पुष्टि की है और मामले की जांच करने की बात कही है.

मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार को एक लड़का और एक लड़की रात में होटल में रुके और दिन भर वे कमरे में ही रहे. रात में अचानक कमरे से जोर-जोर से चीखने की आवाजें आने लगीं तो होटल स्टाफ कमरे में गया. सामाजिक संस्था सहारा जन सेवा के संदीप गोयल के मुताबिक जैसे ही उन्हें इस घटना की जानकारी मिली तो वह आज सुबह करीब 10:00 बजे होटल पहुंचे. उन्होंने बताया कि पुलिस की पीसीआर टीम भी वहां मौजूद थी.

उन्होंने देखा कि एक लड़का घायल हालत में खून से लथपथ बिस्तर पर पड़ा है और एक लड़की उसके पास चुपचाप बैठी है. घायल लड़के को सहायता संस्था के स्वयंसेवकों द्वारा इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे एम्स बठिंडा रेफर कर दिया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लड़के के शरीर पर किसी नुकीली चीज से वार करने के घाव थे और उसकी कई नसें कटी हुई थीं, इसलिए वह खून से लथपथ था. पुलिस ने लड़की को हिरासत में ले लिया है.

SHO के मुताबिक, लड़के की हालत स्थिर है और उसका बयान लेने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस का कहना है कि दोनों लोगों के बीच झगड़े की वजह क्या थी? यह तो पूछताछ के बाद ही पता चलेगा। हालांकि, लड़का-लड़की का संबंध मानसा जिले से बताया जा रहा है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में बाइक सवार युवक को बस ने कुचला:बहन को स्कूल छोड़ने गया था, दो बसों के ओवरटेक में हादसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर के आदमपुर में आज बहन को स्कूल छोड़ने गया भाई बस …

जालंधर में हाई स्पीड ट्राले ने कैंटर को मारी टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, प्रदूषण चेक करवा रहा था ड्राइवर; महज 8 मिनट में पहुंची SSF

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में गाड़ी का प्रदूषण चेक करवा रहे एक कैंटर को पीछे …

अमृतसर में ओवरलोड ऑटो में खतरनाक सफर:दरवाजे पर लटका दिखा बच्चा, ड्राइवर बोला- बड़ी गाड़ी खराब थी; CP से कार्रवाई की मांग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्कूल जाने वाले बच्चों से भरे ओवरलोड ऑटो का वीडियो …

जालंधर में हथियार लेकर घर में घुसे हमलावर:जान बचाने के लिए बाथरूम में छिपा युवक, कब्जे और दरवाजे की लकड़ी टूटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की और …

डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा का अपमान, Jalandhar-Hoshiarpur बंद:जाम में एंबुलेंस फंसी, खुले बाजार बंद कराए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में जूतों की माला से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!