Thursday , September 10 2026
Breaking News

पंजाब : सुखजिंदर रंधावा और राज कुमार चब्बेवाल का इस्तीफा हुआ मंजूर, राजा वड़िंग और मीत हेयर भी जल्द देंगे इस्तीफा, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : गुरदासपुर से सांसद बने सुखजिंदर सिंह रंधावा और होशियारपुर से सांसद बने राज कुमार चब्बेवाल के विधायक पद का इस्तीफा विधानसभा स्पीकर ने मंजूर कर लिया है। इससे पंजाब में अब दो और सीटें खाली हो गई हैं। रंधावा डेरा बाबा नानक और राज कुमार चब्बेवाल हलका चब्बेवाल से विधायक थे। वहीं, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष व गिदड़बाहा के विधायक अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग थोड़ी देर में इस्तीफा देने के लिए विधानसभा जा रहे हैं। वह लुधियाना से लोकसभा चुनाव जीते हैं। वहीं, आप नेता गुरमीत सिंह मीत हेयर भी जल्दी ही इस्तीफा देंगे।

इसके बाद निर्वाचन आयोग द्वार इन विधायकों की सीटों पर उप चुनाव करवाने संबंधी फैसला लिया जाएगा। हालांकि जालंधर वेस्ट सीट के विधायक शीतल अंगुराल ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले इस्तीफा दिया था। जहां पर अब चुनाव होने जा रहा है।

20 जून तक सभी को देना होगा इस्तीफा

कानूनी माहिरों की माने तो सांसद चुने गए सभी नेताओं को 20 जून से पहले इस्तीफा देना होगा। क्योंकि दोनों पदों एक समय में नहीं रहा जा सकता है। अगर विधायक तय समय में इस्तीफा नहीं देते है, तो निर्वाचन आयोग द्वारा उनकी लोकसभा सीट को खाली समझ लिया जाएगा। क्योंकि इन लोगों को 4 जून 2024 को चुनाव जीता था। इसके बाद सभी लोकसभा सांसदों के निर्वाचन से संबंधित अधिसूचना 6 जून 2024 को भारत के राजपत्र में प्रकाशित कर दी गई हैं। उस अधिसूचना के 14 दिनों में इस्तीफे संबंधी प्रक्रिया को पूरा करना हाेता है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!