Tuesday , September 29 2026
Breaking News

पंजाब सरकार बोली- देश में सबसे अधिक सैलरी दे रहे:2024 में DA बढ़ाकर 42% किया, मुलाजिमों पर कुल रेवेन्यू का 51% हिस्सा खर्च

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब में मुलाजिमों के DA मामले को लेकर गुरुवार को तीन मंत्री- हरपाल सिंह चीमा, अमन अरोड़ा और बलजीत कौर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब के सरकारी कर्मचारी देश में सबसे ज्यादा वेतन पाने वाले कर्मचारियों में हैं।

उन्होंने कहा कि बेसिक वेतन और DA को मिलाकर पंजाब के कर्मचारियों का वेतन हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों से ज्यादा है। चीमा ने दावा किया कि गुजरात के कर्मचारियों की तुलना में पंजाब के कर्मचारियों को करीब 28% ज्यादा वेतन मिलता है।

पंजाब अपने कुल राजस्व का करीब 51% हिस्सा कर्मचारियों और पेंशनरों पर खर्च करता है, जो देश में सबसे ज्यादा है। अन्य राज्यों में यह औसतन करीब 38% है। DA को नवंबर 2024 में बढ़ाकर 42% किया कर दिया था।

इधर, सरकार के हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने के बाद अब मुलाजिमों ने हाईकोर्ट में एक और याचिका दाखिल की है, जिस पर आज पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई होगी।

DA पर मंत्री चीमा की बड़ी बातें…

  • चीमा के मुताबिक, पंजाब के कर्मचारियों की टेक-होम सैलरी देश में सबसे ज्यादा है। केंद्र सरकार के कर्मचारियों के वेतन और DA से तुलना करने पर भी पंजाब आगे है। उन्होंने कहा कि पंजाब में क्लर्क, ड्राइवर, स्टेनोग्राफर, शिक्षक और पुलिस जवानों का वेतन केंद्र सरकार के कर्मचारियों से ज्यादा है।

  • चीमा ने कहा कि विपक्षी पार्टियां DA को लेकर गलत जानकारी फैला रही हैं। उन्होंने बताया कि जब उनकी सरकार बनी थी, तब कर्मचारियों को 28% DA मिलता था। अक्टूबर में इसे बढ़ाकर 34%, दिसंबर 2023 में 38% और नवंबर 2024 में 42% किया गया। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद DA को लेकर गलत बातें फैलाई जा रही हैं।

  • चीमा ने कहा कि करीब ₹14,191 करोड़ का बकाया 2016 से 2021 के बीच का है, जब पंजाब में कांग्रेस और अकाली-भाजपा की सरकारें थीं। उन्होंने कहा कि यह पुराना बकाया अब पंजाब सरकार चुका रही है। सरकार ने हाईकोर्ट में लिक्विडेशन प्लान भी दाखिल किया था, जिसे कोर्ट ने स्वीकार किया था। अब तक ₹4,500 करोड़ कर्मचारियों और पेंशनरों को दिए जा चुके हैं। चीमा ने कहा कि यह बकाया पिछली अकाली दल और कांग्रेस सरकारों के समय का है।

  • चीमा ने कहा कि पिछली सरकारों ने 2021 में DA लागू किया था और एरियर देने की बात कही थी, लेकिन कांग्रेस सरकार जाते समय भी कर्मचारियों को बकाया नहीं दे सकी। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार अब तक ₹4,500 करोड़ का भुगतान कर चुकी है और वह कर्मचारियों के साथ खड़ी है।

क्या बीजेपी आर्टिकल-14 का पालन कर रही

चीमा ने कहा कि ये तथ्य इसलिए सामने रखने पड़े हैं, क्योंकि कांग्रेस और बीजेपी की ओर से DA को लेकर गलत तथ्य पेश किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी नेता संविधान के आर्टिकल 14 के उल्लंघन की बात कर रहे हैं।

अगर ऐसा है तो उन्हें हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और गुजरात में भी यही नियम लागू होने की स्थिति बतानी चाहिए। चीमा ने कहा कि जिन राज्यों में बीजेपी की सरकार है, वहां क्या आर्टिकल-14 का पालन हो रहा है?

सरकार नियमों के मुताबिक काम कर रही

मंत्री बलजीत कौर ने कहा कि पंजाब में कर्मचारियों की सैलरी, पेंशन और DA पंजाब सिविल सर्विस रिवाइज्ड-पे रूल्स, 2021 और संविधान के आर्टिकल 309 के तहत तय होते हैं। ये नियम कांग्रेस सरकार के समय बनाए गए थे।

उन्होंने कहा कि इन नियमों में कहीं भी फिक्स DA, केंद्रीय इंडेक्स, ऑटोमेटिक फॉर्मूला या केंद्र सरकार के नियमों को अनिवार्य रूप से लागू करने का प्रावधान नहीं है। कितना DA देना है और कब देना है, यह पंजाब सरकार तय करती है। उन्होंने कहा कि हर राज्य को अपने नियम और विशेषाधिकार तय करने का अधिकार है।

अरोड़ा बोले- कर्मचारी सरकार की रीढ़ की हड्डी

मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि कर्मचारी किसी भी सरकार की रीढ़ की हड्डी होते हैं। कर्मचारी और चुने हुए प्रतिनिधि एक सिक्के के दो पहलू हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का दुख है कि कर्मचारियों को गुमराह किया जा रहा है। कर्मचारी हमारे परिवार का हिस्सा थे और आगे भी रहेंगे।

उन्होंने कहा कि सरकार को सिस्टम से जुड़े नहीं रहने वाले पंजाब के तीन करोड़ लोगों के हितों की भी रक्षा करनी है। सरकार कर्मचारियों को 42% DA दे रही है। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र सरकार 60% DA दे रही है, तो इसका मतलब यह नहीं है कि पंजाब में कर्मचारियों की सैलरी का 48% हिस्सा DA में चला जाता है।

उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की अपनी मांगें सही हो सकती हैं, लेकिन विपक्षी दल जिस तरह से झूठ बोल रहे हैं, वह गलत है। जब वेतन आयोग शुरू हुआ था, उस समय सरकार किसकी थी, यह भी देखना चाहिए। उन्होंने कर्मचारी भाइयों से हाथ जोड़कर अपील की कि उनके बिना सरकार चलाना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों का हिस्सा है और कर्मचारी सरकार का हिस्सा हैं, इसलिए बैठकर बातचीत से समाधान निकालना चाहिए।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!