Wednesday , September 9 2026
Breaking News

पंजाब विधानसभा का पांचवां सेशन आज से, तीन वित्त विधेयक होंगे पेश, हंगामेदार होने की संभावना

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब विधानसभा का पांचवां सेशन मंगलवार 28 नवंबर को दोपहर 2 बजे से शुरू होगा। दो दिवसीय इस सत्र में राज्य सरकार तीन वित्त विधेयकों समेत हाल ही में कैबिनेट बैठक में पारित किए प्रस्तावों को मंजूरी देगी। मंगलवार दोपहर 2 बजे दिवंगतों को श्रद्धांजलि के साथ सत्र आरंभ होगा, जिसके बाद सदन में विधायी कामकाज निपटाया जाएगा।

अगले दिन बुधवार को सुबह 10 बजे सत्र की शुरुआत होगी और स्पीकर द्वारा इसे अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किए जाने तक सत्र चलेगा। मंगलवार सुबह विधानसभा परिसर में बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में इस दो दिवसीय सत्र के कामकाज का एजेंडा तय होगा। कमेटी की बैठक के दौरान ही विधानसभा स्पीकर द्वारा प्रश्नकाल संबंधी नियम पर भी फैसला सुनाया जाएगा, क्योंकि इस बार सदस्यों को प्रश्नकाल के लिए अपने प्रश्न भेजने का अवसर नहीं मिल सका है और उन्होंने इसके लिए स्पीकर से नियम में ढील देने की मांग की थी।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को संकेत दिए कि सरकार विधानसभा सत्र में अनेक लोकहित के बिल पारित करने का जा रही है। हालांकि उन्होंने इन बिलों का खुलासा नहीं किया। माना जा रहा है कि महिलाओं को 1000 रुपये महीना और गन्ना किसानों के लिए नए दाम पर सदन में मुख्यमंत्री कोई बयान दे सकते हैं।

तीन वित्त विधेयकों पर लगेगी मुहर

सत्र के दौरान पंजाब राजकोषीय उत्तरदायित्व और बजट प्रबंधन (संशोधन) विधेयक 2023, पंजाब माल एवं सेवा कर (संशोधन) विधेयक 2023 और इंडियन स्टांप (पंजाब संशोधन) विधेयक 2023 को पेश किया जाएगा। राज्यपाल ने मंजूरी दे दी है। वहीं मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने केवल दो दिन का सत्र बुलाने पर कड़ा एतराज जताया और सरकार को सदन में घेरने की तैयारी भी कर ली है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चार्टर्ड प्लेन को ‘खिलौना’ कहकर फंसी नोरा फतेही, एविएशन कंपनी ने किया 3 करोड़ की मानहानि का केस

न्यूज डेस्क, (PNL) :  मशहूर फिल्म अभिनेत्री नोरा फतेही पर गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ …

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!