Wednesday , September 9 2026
Breaking News

पंजाब में 16 जनवरी तक heavy fog का अलर्ट, धूप खिली पर नहीं मिली ठंड से राहत, पढ़ें मौसम अपडेट

चंडीगढ़, (PNL) : वीरवार को भी पंजाब कड़ाके की ठंड से कंपकंपाता रहा। पंजाब में कई दिन बाद धूप तो खिली लेकिन बर्फीली हवाओं के चलते सर्दी से कोई राहत नहीं मिली। वहीं, धुंध के चलते रेल, हवाई एवं सड़क यातायात भी प्रभावित रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा और पंजाब में भी 12 और 13 जनवरी को बर्फीली हवाएं चलेंगी। चार-पांच दिन तक कोहरे का कहर जारी रहेगा। पंजाब के अमृतसर और लुधियाना में गुरुवार को भी दृश्यता 50 मीटर से कम रही। मौसम विभाग के मुताबिक 12 से 16 जनवरी तक heavy fog के आसार हैं।

0.8 डिग्री गिरा पंजाब का न्यूनतम पारा

गुरुवार को पंजाब में रात के तापमान में 0.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, यह अब सामान्य के करीब बना हुआ है। सबसे कम 3.6 डिग्री तापमान फरीदकोट का दर्ज किया गया। बठिंडा में न्यूनतम तापमान 4.2, गुरदासपुर में 4.5, एसबीएस नगर में 5.4, अमृतसर में 5.6 एवं लुधियाना में 6.3 डिग्री रहा। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के वैज्ञानिक शिवइंद्र के मुताबिक कोहरे से भले ही कुछ राहत मिलने लगी है। कहीं-कहीं कुछ समय के लिए हल्की धूप भी निकलने लगी है लेकिन शीत लहर अभी बरकरार रहेगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!