Friday , May 15 2026
Breaking News

पंजाब में नशा खरीदने आए 20 युवकों को गांव वालों ने पकड़ा, सिर झुकाकर जमीन पर बैठे, बोले-अब नहीं करेंगे नशा

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब में अभी भी नशे का खेल खत्म नहीं हुआ है। जो आप तस्वीर उपर देख रहे हैं ये पटियावा के देधना गांव की है। सिर झुकाए दिख रहे ये युवक यहां नशा खरीदने आए थे। इनमें से ज्यादातर के पास से सिरिंज मिली है। रविवार को गांव के जागरूक लोगों ने नशे के खिलाफ मुहिम चलाते हुए नाकेबंदी कर 25 मिनट में ही 20 नौजवानों को पकड़ा। इस दौरान 4-5 युवक भाग भी गए।

थाना घग्गा के एएसआई खेम चंद ने बताया कि जो युवक नशा लेने के लिए आए थे, उन्हें उनके परिजनों को बुलाकर चेतावनी के साथ छोड़ा गया है। युवकों ने कहा कि वे दोबारा नशा नहीं खरीदेंगे। पुलिस ने 6 बाइकों को जब्त किया है। नशे विरोधी मुहिम चला रहे गुरविंदर सिंह गुरी ने बताया कि फिर से नशा खरीदने आने वालों की संख्या गांव में बढ़ने लगी थी, जिसे देखते हुए रविवार को नौजवानों ने नाकेबंदी की।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में दूसरी मंजिल की रेलिंग से लटका मिला युवक:पेशे से प्लंबर, एक बेटे का पिता; किराए के मकान में रहता था

लुधियाना  , (PNL) : लुधियाना-जालंधर बाईपास के अमन नगर इलाके में ग्रीन लैंड स्कूल के पिछली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!