Wednesday , July 29 2026
Breaking News

पंजाब में ठंड ने तोड़े रिकॉर्ड, घरों में दुबके लोग, तीन दिन ऑरेंज अलर्ट, पड़ेगी धुंध, पढ़ें मौसम अपडेट

चंडीगढ़, (PNL) : नार्थ इंडिया में ठंड ने इस सीजन के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पंजाब समेत उत्तर भारत में लोग घरों में दुबके रहने को मजबूर हैं। न्यूनतम तापमान रोज गोता लगा रहा है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन के लिए ठंड और धुंध का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अनुसार पंजाब के ज्यादातर जिलों में घने से बेहद घना कोहरा पड़ेगा। कई जगहों पर सीवियर कोल्ड डे रहेगा और साथ में शीत लहर भी चलेगी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की साइट पर जारी आंकड़ों के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली समेत उत्तर भारत के अधिकतर जिलों में शनिवार की सुबह तापमान 3-7 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। हरियाणा में सबसे कम तापमान 3 डिग्री नारनौल व पंजाब में 3.8 डिग्री पारा गुरदासपुर का दर्ज किया गया।

सामान्य से नीचे रहा न्यूनतम पारा

पंजाब के अमृतसर का पारा 7.2 डिग्री रहा, लुधियाना का 4.9 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.7 डिग्री नीचे है। पटियाला का तापमान 5.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.2 डिग्री कम और बठिंडा का 4.0 डिग्री रहा और यह सामान्य से 1.0 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। इसके अलावा पठानकोट का 6.6 डिग्री, नवांशहर का 5.4 डिग्री दर्ज किया गया।

30 से अधिक ट्रेन देरी से चलीं

रेलवे के मुताबिक, सुबह के समय घने कोहरे की वजह से पंजाब आने एवं जाने वालीं 30 से अधिक गाड़ियां अपने निर्धारित समय से 2 से 6 घंटे देरी से चलीं। इनमें मुंबई सीएसएमटी-अमृतसर एक्सप्रेस, मालवा एक्सप्रेस, स्वराज एक्सप्रेस प्रमुख हैं।

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में ऑरेंज अलर्ट

पंजाब से लेकर पूर्वोत्तर के राज्यों के लिए रविवार और सोमवार को घने से बहुत अधिक घने कोहरे का यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी मध्य प्रदेश और पश्चिमी व पूर्वी यूपी में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कार ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में युवक का मर्डर:मोहाली कोर्ट ने 3 को उम्रकैद की सजा सुनाई; चौथा सबूतों के अभाव में बरी

मोहाली  , (PNL) : मोहाली के जीरकपुर में छह साल पहले कार ओवरटेक करने को लेकर …

अमृतसर में निहंग ने होटल एजेंट को जड़ा थप्पड़, VIDEO:कार के पास बुलाया; श्रद्धालुओं को परेशान नहीं करने की चेतावनी दी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के आसपास होटल एजेंटों द्वारा श्रद्धालुओं को परेशान …

नूरमहल में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:जेल भेजा, पुलिस की गश्त के दौरान पकड़ा गया; खन्ना का रहने वाला है

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। …

जालंधर में अवैध शराब के कारोबार का पर्दाफाश:126 बोतल जब्त, कमरों और बोरियों में छिपाकर रखी थी; आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की जांच

जालंधर , (PNL) : जालंधर में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते …

कनाडा में पंजाबी युवक को फेंटानिल पिलाकर मारा:कफ सिरप में मिलाया, किसी और को देना था; 5 साल पुराने मामले में खुलासा

जालंधर , (PNL) : कनाडा के चेस्टर्मेयर में रहने वाले पंजाबी युवक की मौत मामले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!