Thursday , July 9 2026
Breaking News

पंजाब में ट्रिपल मर्डर, पति-पत्नी समेत तीन लोगों की बेरहमी से हत्या, सभी के मुंह पर लगी थी टेप

तरनतारन, (PNL) : पंजाब के तरनतारन में तिहरा हत्याकांड सामने आया है। तरनतारन के तुंग गांव में इकबाल सिंह, उनकी पत्नी और भाभी की हत्या की गई है। सूत्रों के अनुसार, तीनों के शव अलग-अलग कमरों में पाए गए और सभी के चेहरे टेप से ढके हुए थे। वारदात की सूचना मिलने के बाद हरिके थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। डीएसपी भट्टी जसपाल सिंह ढिल्लों सहित थाना हरीके की पुलिस ने मौके पर पहुंच अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि यह वारदात देर रात लूट के इरादे से हुई है, जिसकी पुलिस गहनता से जांच की है। मृतक इकबाल सिंह का बेटा विदेश में रहता है और बेटियों की शादी हो चुकी है। तरनतारन के एसपी अश्विनी कपूर ने बताया कि कि काम के लिए लंबे समय से घर पर रखा गया एक प्रवासी मजदूर अशोक कुमार हत्या के बाद से फरार है, तीनों की हत्या के पीछे उसी का हाथ बताया जा रहा है। जिसकी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब के 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट:चंडीगढ़ में बादल छाए रहेंगे; हिमाचल में टूरिस्टों को नदी किनारे न जाने की एडवाइजरी

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब में 7 दिन पहले मानसून की एंट्री हुई थी, लेकिन अब …

मोहाली में निहंग जसदीप समेत 10 पर FIR:गुरुद्वारा सिंह शहीदां के बाहर मारपीट का मामला, कहा था- दोआबी का बंदा है, सबक सिखाओ

मोहाली , (PNL) : पंजाब के मोहाली स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा सिंह शहीदां, सोहाना में करीब 10 …

लुधियाना में थार सवार ने आवारा कुत्ते को कुचला:विरोध करने पर डॉग फीडर्स को दिखाई पिस्टल; आरोपी चंडीगढ़ से आया था ससुराल

लुधियाना, (PNL) : लुधियाना के हैबोवाल इलाके में एक थार चालक ने लापरवाही और तेजी …

कांग्रेस हाईकमान के आगे झुका चन्नी गुट:2 नेता चंडीगढ़ में AICC प्रभारी बघेल से मिलेंगे

चंडीगढ़  , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में बगावती तेवर दिखा रहे पूर्व CM व जालंधर सांसद …

जालंधर में एक्टिवा चुराते युवक को पकड़ा:पुलिस के देरी से पहुंचने पर भड़के लोग, बोले- नशे के कारण हो रही वारदात

जालंधर , (PNL) : जालंधर के कबीर नगर इलाके में उस समय हंगामा हो गया, जब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!