Wednesday , November 11 2026
Breaking News

पंजाब में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, इस शहर में तापमान 48.4 डिग्री पहुंचा, जानें गर्मियों में सेहतमंद रहने के लिए क्‍या खाएं और क्‍या खाने से बचें

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब में नौतपा के तीसरे दिन के तापमान ने बीते 46 साल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। बठिंडा में सोमवार का तापमान 48.4 डिग्री दर्ज किया गया। ये पंजाब का अब तक का सर्वाधिक तापमान है। वहीं, मौसम विभाग ने 29 मई तक रेड अलर्ट जारी कर दिया है। इसके बाद वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

मौसम विभाग की तरफ से जारी जानकारी के अनुसार, पंजाब में अभी दो दिन नौतपा का असर देखने को मिलेगा। इस दौरान तापमान में थोड़ी और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब के बठिंडा में तापमान 48.4 डिग्री दर्ज किया गया है, जो 21 मई 1978 के तापमान से 0.7 डिग्री अधिक है। उक्त तारीख को पंजाब का अधिकतम तापमान अमृतसर में 47.7 डिग्री दर्ज किया गया था।

गर्मियों में क्या खाएं

नारियल पानी-

न्यूट्रिएंट्स और इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर नारियल पानी गर्मी के दिनों के लिए वरदान साबित होता है. नारियल पानी में मिलने वाले इलेक्ट्रोलाइट्स बॉडी को डिहाइड्रेशन से बचाते हैं. पेट को ठंडा रखने के साथ ही ये एसिडिटी और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं से भी बचा सकते हैं.

तरबूज-

तरबूज का सेवन गर्मियों में बेहद फायदेमंद होता है, इसमें 92 प्रतिशत तक सिर्फ पानी की मात्रा होती है. गर्मी के दिनों में यह शरीर को ठंडा रखने के साथ ही हाइड्रेटेड रखने में सहायक होता है. इसमें विटामिन ए और सी पाए जाते हैं, साथ ही ये एंटीऑक्सिडेंट से भी भरपूर होता है. ऐसे में शरीर को ठंडा करने के साथ ही ये रोगों से लड़ने की क्षमता का भी विकास कर सकता है.

स्प्राउट्स-

गर्मी के मौसम में आप चना, मूंग, मूंगफली आदि के स्प्राउट्स को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं. इनमें मिलने वाला भरपूर आयरन और फाइबर आपकी हेल्थ के लिए बेहद लाभकारी हैं. ये शरीर को जरूरी ऊर्जा भी दे सकते हैं.

खीरा-ककड़ी का सलाद-

गर्मियों के दिनों में खीरा और ककड़ी का सलाद खूब खाएं. इसमें भरपूर पानी मिलता है, इससे शरीर को ठंडक मिलती है और पेट से जुड़ी समस्याएं खत्म होती हैं. सलाद हल्का होता है जो आसानी से पच भी जाता है.

आम का पना-

आम में विटामिन ए, सी और ई पाया जाता है जो कि सेहत के लिए काफी लाभकारी है. कच्चे आम को उबालकर उसमें काला नमक, पुदीना, भुना हुआ जीरा मिला कर उसका पना तैयार करें और इसका सेवन करें. गर्मियों में ये बहुत ही फायदेमंद है, इससे शरीर में पानी की कमी से बचा जा सकता है.

गर्मियों में क्या न खाएं

तले, मसालेदार खाना खाने से बचें, इससे पाचन संबंधी समस्या हो सकती है.
फैट का सेवन कम करें
कैफीन से परहेज करें, चाय-कॉफी का कम से कम सेवन करें.
गर्मी के मौसम में बासी खाना बिल्कुल भी न खाएं, इससे फूड प्वाइजनिंग खतरा हो सकता है.
जंक फूड, प्रोसेस्ड और पैकेज्ड फूड खाने से परहेज जरूरी है.
रेड मीट के सेवन से बचें, क्योंकि गर्मियों में प्रोटीन को पचाने में काफी समय लग जाता है.
गर्मियों में आइसक्रीम ज्यादा न खाएं, इससे सर्दी जुकाम का खतरा तो होता ही है, ये शरीर को गर्म कर सकती है.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कोलकाता से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट से हाईजैक का अलर्ट, टेकऑफ से पहले आइसोलेशन बे में भेजा गया

कोलकाता , (PNL) : कोलकाता से मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट से …

CM भगवंत मान की आज अमलोह में रैली,1000 मुख्यमंत्री खेल मैदानों का करेंगे वर्चुअल उद्घाटन

फतेहगढ़ साहिब , (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज फतेहगढ़ साहिब के अमलोह विधानसभा …

पराली जलाने के मामलों में 95% की कमी…अमन अरोड़ा का BJP पर पलटवार

चंडीगढ़ , (PNL) : आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन …

संगरूर में यात्रियों से भरी पीआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 2 महिलाओं सहित 3 लोगों की मौत हो गई और 26 लोग घायल हो गए

संगरूर , (PNL) : बुधवार तड़के संगरूर में एक ओवरब्रिज से टकराने के बाद चंडीगढ़ जा …

पंजाब में बड़े स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला, 130 IAS/PCS अफसर बदले, देखें लिस्ट

पट्टी से AAP विधायक लालजीत सिंह भुल्लर ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया, समर्थकों को धन्यवाद देते हुए एक पोस्ट साझा की

अमृतसर , (PNL) : पट्टी से आम आदमी पार्टी (आप) के मौजूदा विधायक और पंजाब …

लुधियाना में तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, दमकल कर्मियों की 22 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

लुधियाना ,(PNL): लुधियाना में एक तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में आग लग गई। देखते ही …

कांग्रेस ने पंजाब 2027 चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है, परगट सिंह ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया

जालंधर , (PNL) : Punjab में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीति गरमा रही है। …

Amritsar में BSF का बड़ा अभियान, 5 किलो 152 ग्राम हेरोइन, एक ड्रोन और 100 जिंदा कारतूस बरामद

 अमृतसर , (PNL) : अमृतसर  ग्रामीण क्षेत्र में दो अलग-अलग चौकियों पर बीएसएफ द्वारा चलाए …

Kapurthala 9 महीने पहले हुई थी शादी, 4 बहनों में इकलौता भाई था मनी… दिवाली पर हत्या; बुझ गया चिराग

कपूरथला , (PNL) :  कपूरथला के महताबगढ़ मोहल्ले में दिवाली की शाम उस समय सनसनी …

पंजाब BJP प्रधान केवल सिंह ढिल्लों लुधियाना नॉर्थ से लड़ सकते हैं चुनाव, पार्टी के सर्वे में सीट को बताया सुरक्षित

लुधियाना, (PNL): पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अभी …

दिवाली की रात अमृतसर में चलीं गोलि/यां, युवक की मौ/त; पंजाब पुलिस का ASI भी घायल

अमृतसर, (PNL) : अमृतसर में दिवाली की रात दो गुटों के बीच हुआ विवाद खूनी …

‘वारिस पंजाब दे’ के मुखी सांसद अमृतपाल सिंह को लगा बड़ा सदमा, घर में छाया मातम, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : वारिस पंजाब दे के मुखी एवं पंजाब के खडूर साहिब से …

दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं : जालंधर के निज़ातम नगर में आ/ग लगने से बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौ/त; पालतू जानवर ने भी तोड़ा दम

जालंधर, (PNL): जालंधर के निज़ातम नगर में दिवाली की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। …

दिवाली पर आज इतने बजे करें लक्ष्मी पूजन, एक क्लिक में जानें शुभ समय

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब-चंडीगढ़ में दिवाली धूमधाम से मनाई जा रही है। दिवाली की रात लक्ष्मी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!