Monday , August 31 2026
Breaking News

पंजाब में किसानों पर एक्शन शुरू, हाईवे पर धरना लगाकर बैठे किसानों को पुलिस जबरदस्ती गाड़ी में बिठा ले गई, पढ़ें

होशियारपुर, (PNL) : पंजाब में आए दिन धरना लगाकर बैठने वाले किसानों पर सरकार ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। नेशनल हाईवे पर शुगर मिल मुकेरियां के सामने धरना प्रदर्शन कर रहे किसानों को शनिवार को पुलिस ने जबरदस्ती उठाया और गाड़ी में डालकर ले गई। पुलिस किसान नेताओं को कहां लेकर गई, अभी इसकी जानकारी नहीं हुई है। किसान नेशनल हाईवे की खोली गई एक साइड और सर्विस रोड को बंद करने लगे थे, इसी के चलते पुलिस ने बल प्रयोग किया और किसानों को वहां से खदेड़ते हुए उठा कर ले गई।

पुलिस ने किसान नेता गुर प्रताप सिंह भैणी पसवाल, सहजदीप सिंह, साहिब सिंह जगतपुर कलां, सतनाम सिंह बागड़ियां, सोनू औलख, अमरजीत सिंह रड़ा, गुरनाम सिंह जहानपुर, जसवन्त सिंह नवी बागड़ियां को धरने से हटाया है। संयुक्त गन्ना संघर्ष कमेटी की अगुवाई में दोआबा एवं माझा के विभिन्न किसान संगठनों की ओर से गन्ना मिलें चलाने और गन्ने का भाव बढ़ाने की मांग को लेकर शुक्रवार को शुगर मिल मुकेरियां के सामने धरना लगाया गया था। इसके बाद जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर गन्ने की भरी ट्रॉलियां खड़ी कर जाम लगा किया गया था। किसान लगभग 150 से अधिक गन्ने की भरी ट्रॉलियां लेकर मिल के बाहर पहुंचे थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर के थाना बस्ती बाबा खेल प्रभारी लाइन हाजिर:SHO जय इंद्र की जगह गुरदीप सिंह को सौंपा कार्यभार, बच्ची कत्ल मामले-फतेह गैंग पर लापरवाह रहे

जालंधर , (PNL) : जालंधर के थाना बस्ती बावा खेल के SHO जय इंद्र को लाइन …

मोहाली में युवक-युवती पर चली गोलियां:एक की हालत गंभीर, जन्मदिन पार्टी मना रहे थे; मौके से मिले खाली खोल

मोहाली , (PNL) : मोहाली में एक युवक और युवती फायरिंग हुई। सूचना मिलते ही पुलिस …

BJP ने शेयर किया पंजाब CM मान को थप्पड़ मारने वाला AI वीडियो, AAP भड़की, सियासी घमासान तेज

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब में BJP ने सीएम भगवंत मान का एक AI जेनरेटेड वीडियो …

चंडीगढ़ PU में चुनाव, छात्रों और पुलिस में झड़प:नारेबाजी करने वालों को उठाया; स्टूडेंट्स ने लात मारकर लॉ डिपार्टमेंट का दरवाजा खोला

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) और उससे जुड़े चंडीगढ़ के 8 कॉलेजों में सुबह …

जालंधर में हुक्का बार पर पुलिस की रेड:₹10.71 लाख कैश और अवैध शराब मिली, गहने भी जब्त; तस्कर गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!