Monday , August 17 2026
Breaking News

पंजाब में एक और खालिस्तानी समर्थक लड़ेगा जेल से चुनाव, अमृतपाल सिंह के साथ डिब्रूगढ़ में है बंद, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब में लोकसभा चुनाव को देखते हुए अब एक और खालिस्तानी समर्थक जेल से ही चुनाव लड़ने जा रहा है। वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह के करीबी भगवंत सिंह उर्फ ​​प्रधानमंत्री बाजेके ने ये कदम उठाया है। इसकी घोषणा बाजेके के बेटे आकाशदीप सिंह ने इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड करके की है। बाजेके, अमृतपाल सिंह के साथ असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद है। अमृतपाल सिंह के खडूर साहिब से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद यह फैसला लिया गया है।

वह गिद्दड़बाहा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकता है। यहीं से उनके राजनीतिक करियर की शुरुआत होने जा रही है। बाजेके किसान आंदोलन में भी काफी सक्रिय रहा। वह अक्सर किसान आंदोलन के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करता था।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने गिद्दड़बाहा सीट से विधानसभा चुनाव जीता था। लुधियाना सीट से सांसद बनने के बाद गिद्दड़बाहा विधानसभा सीट खाली हो गई है। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, वडिंग अपनी पत्नी अमृता वड़िंग को इस सीट पर चुनाव लड़वा सकते हैं।

पंजाब की खडूर साहिब सीट से लोकसभा सांसद चुने गए अमृतपाल सिंह और भगवंत सिंह बाजेके को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) लगाया गया है। अमृतपाल सिंह ने बिना प्रचार किए ही चुनाव जीत लिया है। अमृतपाल ने कांग्रेस के कुलबीर सिंह जीरा को 1.9 लाख से ज्यादा वोटों से हराया है।

बाजेके को पुलिस ने 18 मार्च 2024 को गिरफ्तार किया था। जब पुलिस बाजेके का पीछा कर रही थी, तब वह फेसबुक पर लाइव हो गया था। इसके बाद उसे अमृतसर पुलिस को सौंप दिया गया, जहां से बाजेके को असम ले जाया गया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, पत्र में हैरान करने वाला कारण बताया, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने आज …

लुधियाना में ट्रांसपोर्ट दफ्तर में चोरी:पड़ोसियों की दीवार फांदकर घुसा चोर; तिजोरी से सवा लाख उड़ाए; कैमरे डाउन किए

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना में ट्रांसपोर्ट दफ्तर में चोरी हो गई। चोर पड़ोसियों की दीवार …

एअर इंडिया के 2 और पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, फ्लाइट रोस्टर से हो गई छुट्टी

न्यूज डेस्क, (PNL) : एअर इंडिया के लिए संकटों का दौर खत्म होने का नाम …

लुधियाना में नाबालिग छात्रा 7 दिन से लापता:CCTV में युवक के साथ दिखी, मां का आरोप- अपहरण की जगह मिसिंग की धारा लगाई

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में नाबालिग छात्रा पिछले सात दिन से लापता है। परिजनों का …

पंजाब की IAS अधिकारी को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ, ये है पूरा मामला

मोहाली, (PNL) : सनटेक सिटी प्रोजेक्ट से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!