Sunday , April 19 2026
Breaking News

पंजाब में ‘आप’ का कांग्रेस के साथ नहीं होगा कोई गठबंधन, मंत्री अनमोल गगन मान का बड़ा बयान, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान ने बुधवार को बड़ा बयान दिया है. अनमोल गगन मान ने साफ किया कि आम आदमी पार्टी पंजाब में कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं करेगी. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर जो गठबंधन हो रहा है, उसमें अकेले कांग्रेस शामिल नहीं है, बल्कि देश की कई अन्य पार्टियां शामिल हैं. उन्होंने कहा कि पंजाब की राजनीति अलग है, लोग हमें वोट देना चाहते हैं इसलिए गठबंधन करने की जरूरत नहीं है, अगर ऐसा फैसला होगा तो लोग वोट देना पसंद नहीं करेंगे.

अनमोल गगन मान ने कहा कि लोग मुख्यमंत्री भगवंत मान को पसंद करते हैं. हम पंजाब के लोगों की सहमति से काम कर रहे हैं. लोग पंजाब सरकार की नीतियों का समर्थन कर रहे हैं. हमने विधानसभा चुनाव में 92 सीटें जीतीं और अब हम पंजाब में 13 की 13 सीटें जीतेंगे. उन्होंने कहा कि कोई भी राजनेता अगर अपनी बात पर खरा उतरता है तो उसे दोबारा चुनाव लड़ने का अधिकार है. आम आदमी पार्टी ने जो कहा वो करके दिखाया. अब भी लोग आम आदमी पार्टी को ही वोट देंगे. इसलिए पंजाब में गठबंधन का सवाल ही नहीं उठता.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से नीदरलैंड के दौरे पर

चंडीगढ़, (PNL) : राज्य के औद्योगिक और आर्थिक विकास को गति देने के लिए पंजाब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!