Saturday , July 11 2026
Breaking News

पंजाब में आज से पांच दिन Yellow अलर्ट, तीन से छह अगस्त तक भारी बारिश का अनुमान

चंडीगढ़, (PNL) : मौसम विभाग ने पंजाब में बुधवार से पांच दिन के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया है। इसके तहत बुधवार को सूबे के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है लेकिन इसके बाद अगले चार दिन यानी तीन से छह अगस्त तक अधिकतर जिलों में तेज गरज व चमक के साथ भारी बारिश होगी।

इस दौरान तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी दर्ज की जा सकती है। उधर मंगलवार केवल लुधियाना में 64.0 एमएम और रोपड़ में 3.0 एमएम की बारिश हुई। पंजाब के बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहा। इससे तापमान में 1.1 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। सबसे अधिक 38.8 डिग्री का तापमान समराला का दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक रहा।

पंजाब के प्रमुख शहरों में अमृतसर का तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना का 33.7 डिग्री, पटियाला का 36.8 डिग्री, बठिंडा का 36.6 डिग्री, फरीदकोट का 37.5, गुरदासपुर का 35.8, एसबीएस नगर का 34.9, बरनाला का 36.8 डिग्री, फतेहगढ़ साहिब का 36.4 डिग्री, मुक्तसर का 36.7 और रोपड़ का 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.9 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई, हालांकि यह सामान्य के नजदीक रहा। सबसे कम 25.9 डिग्री का तापमान बलाचौर का रहा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में 280 ड्रग केसों में जब्त नशा डिस्पोज:हेरोइन-स्मैक और लाखों गोलियां शामिल, CP बोले- ड्रोन से हो रही तस्करी बड़ी चुनौती

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज 280 मामलों में …

जालंधर में 2 कबड्डी खिलाड़ियों की मौत:ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, एक की थी UK जाने की तैयारी

जालंधर , (PNL) : जालंधर-मोगा नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो …

जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का बोर्ड चेयरमैन ने लिया जायजा:बोले- पुराने और नए में जमीन-आसमान का फर्क, 17 जुलाई को PM करेंगे ऑनलाइन उद्घाटन

जालंधर , (PNL) : जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन को ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत आधुनिक …

जालंधर में बाबा बने लुटेरों ने महिला के गहने झपटे:बचाने को कार से लटकी, 100 मीटर तक घिसटती चली गई

जालंधर , (PNL) : जालंधर में बाबा का भेष बनाकर आए तीन लोगों ने एक महिला …

दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’ पर बैन के खिलाफ SGPC का बड़ा प्रदर्शन, अमृतसर में निकाला रोष मार्च

अमृतसर (PNL): फिल्म ‘सतलुज’ पर लगे प्रतिबंध को लेकर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!