Wednesday , October 21 2026
Breaking News

पंजाब- महिलाओं को ₹1000, रजिस्ट्रेशन शुरू:CM ने जालंधर से शुरुआत की; पहले 9 हलकों में, खाते में रुपए 3 महीने बाद आएंगे

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब में मंगलवार (14 अप्रैल) से ‘मावां धीयां सत्कार योजना’ के लिए रजिस्ट्रेशन की शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर में इसका शुभारंभ किया। इस दौरान सीएम ने दीक्षा कौर, सिमरन, अमरजीत कौर, हरबंस कौर, नीशा को सर्टिफिकेट दिए गए। सीएम अब सभा को संबोधित कर रहे हैं।वहीं अब 15 अप्रैल से 9 विधानसभा हलकों में इस योजना का पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा। इनमें आदमपुर, मलोट, श्री आनंदपुर साहिब, दीड़बा, सुनाम, मोगा, कोटकपूरा, बटाला और पटियाला देहाती शामिल हैं।इसके बाद राज्य के बाकी 108 हलकों में 15 मई से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। योजना के तहत जुलाई महीने से जनरल वर्ग की महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपए या SC वर्ग की महिलाओं 1500 रुपए की सम्मान राशि मिलनी शुरू हो जाएगी। सरकार ने इस योजना के लिए 9300 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान किया है और इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

स्कीम से जुड़ी हर तरह की जानकारी सवाल-जवाब से जानिए….

सवाल: AAP का चुनावी वादा क्या था और कब किया गया था? जवाब: 2022 में चुनाव के वक्त AAP ने इसकी गारंटी दी थी कि उनकी सरकार बनी तो 18 साल से बड़ी उम्र की हर महिला को हर महीने 1-1 हजार रुपए देंगे।

सवाल: महिलाओं को 1 हजार प्रति महीने देने की क्या तैयारी है? जवाब: AAP सरकार ने 8 मार्च को बजट में 9300 करोड़ रुपए रखे। इसके बाद स्कीम का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। 15 अप्रैल से इसके लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा।

सवाल: महिलाओं को इस स्कीम का लाभ कैसे मिलेगा? जवाब: सरकार डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) स्कीम के जरिए सीधे महिलाओं के बैंक अकाउंट में रुपए ट्रांसफर करेगी।

सवाल: स्कीम का लाभ पाने के लिए क्या फॉर्मेलिटी है? जवाब: 18 साल से ज्यादा उम्र होनी चाहिए। महिला के पास पंजाब का वोटर कार्ड और आधार कार्ड होना चाहिए।

सवाल: स्कीम का लाभ कैसे मिलेगा? जवाब: महिलाओं का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। जिसमें उन्हें मोबाइल नंबर, बैंक अकाउंट और बाकी जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे।

सवाल: रजिस्ट्रेशन कहां होगा, इसकी कितनी फीस होगी? जवाब: हर जिले में खुले सेवा केंद्रों और आंगनवाड़ी केंद्रों में रजिस्ट्रेशन की सुविधा मिलेगी। रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया बिल्कुल फ्री होगी।

सवाल: सरकार इसके लिए क्या मदद कर रही है? जवाब: योजना को लागू करने और निगरानी के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हाई-लेवल कमेटी का गठन किया गया है। रजिस्ट्रेशन और जागरूकता के लिए सरकार ‘मोबिलाइजर’ और ‘फैसिलिटेटर’ (सुविधा प्रदाता) भी तैनात कर सकती है।

सवाल: क्या हर महिला को इसका लाभ मिलेगा? जवाब: सरकार के नोटिफिकेशन के मुताबिक पूर्व MLA, पूर्व सांसद, सरकारी कर्मचारी महिला, महिला पेंशनर्स और टैक्स भरने वाली महिलाओं को इसका लाभ नहीं मिलेगा।

सवाल: क्या सभी महिलाओं को एक साथ इसका लाभ मिलेगा? जवाब: नहीं, सरकार इसे फेजवाइज लागू कर रही है। पहले फेज में 9 विधानसभा की महिलाओं को इसका लाभ देगी। इसके बाद धीरे-धीरे इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा।

सवाल: क्या सरकार ने कोई इनकम लिमिट रखी है? जवाब: नहीं, सरकार का कहना है कि सिर्फ कुछ वर्गों को लाभ के दायरे से बाहर रखा गया है। इनकम की कोई लिमिट नहीं रखी गई है।

सवाल: जिन लड़कियों की शादी दूसरे राज्यों से पंजाब में हुई है, क्या उन्हें भी इसका लाभ मिलेगा? जवाब: सरकार ने कहा है कि जिनके पास भी पंजाब का वोटर कार्ड और आधार कार्ड है, उन्हें लाभ मिलेगा। दूसरे राज्यों की बहुओं के पास ये 2 डॉक्यूमेंट होंगे तो उन्हें भी लाभ मिलेगा।

सवाल: अगर किसी लाभार्थी की मौत हो जाती है तो सरकार क्या कार्रवाई करेगी? जवाब: सरकार के मुताबिक यदि किसी लाभार्थी की मृत्यु हो जाती है, तो पहले से दी गई सहायता राशि की वसूली नहीं की जाएगी, लेकिन अगली किस्त जारी नहीं होगी।

सवाल: सरकार ने शुरूआत के लिए जिन जिलों को चुना है, उसके क्या राजनीतिक मायने हैं? जवाब: सरकार ने इसके लिए मालवा के 5 और दोआबा के 2 जिले चुने हैं। मालवा के ज्यादा जिले इसलिए हैं क्योंकि पंजाब की 117 में से 69 सीटें इसी क्षेत्र में आती हैं। पिछली बार AAP यहां से 62 सीटें जीती थी। दोआबा की 23 सीटों पर पिछली बार AAP और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर हुई थी। AAP को 10 और कांग्रेस को 9 सीटें मिलीं थी। इस बार BJP भी SC वोटर्स में जोर लगा रही है। जिसे देखते हुए दोआबा को टारगेट किया जा रहा है।

सवाल: 9 सीटों पर रजिस्ट्रेशन पहले की जा रही, वहां क्या खास है? जवाब: इन 9 सीटों में से 8 पर AAP के विधायक हैं। इनमें श्री आनंदपुर साहिब से शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस, सुनाम से मंत्री अमन अरोड़ा, पटियाला ग्रामीण से सेहत मंत्री डॉ. बलबीर सिंह, दिड़बा से वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा, मलोट से कैबिनेट मंत्री बलजीत कौर, कोटकपूरा से विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां, बटाला से आप के कार्यकारी प्रधान अमनशेर सिंह शेरी कलसी और मोगा से विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा शामिल हैं। वह आम आदमी पार्टी की महिला विंग की स्टेट प्रधान भी हैं।

सवाल: स्कीम को चुनाव से ऐन पहले शुरू करने पर AAP सरकार का क्या तर्क है? जवाब: सरकार का तर्क है कि सरकार 5 साल के लिए चुनी गई थी, इस अंतराल में कभी भी स्कीम शुरू कर सकते हैं।

सवाल: AAP को क्या इसका चुनावी फायदा मिलेगा? जवाब: आम तौर पर फायदा जरूर मिलता है। स्कीम के लाभार्थियों को ये डर रहता है कि अगर पार्टी फिर सत्ता में नहीं आई तो नई सरकार ये स्कीम बंद कर सकती है। इससे लाभार्थी वोटर्स का मौजूदा सरकार वाली पार्टी के पक्ष में झुकाव रहता है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में कार पार्किंग को लेकर बवाल:दुकानदार के सिर पर बेसबॉल बैट से हमला, रिवॉल्वर निकालने का आरोप,वारदात सीसीटीवी में कैद

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के पुरानी माधोपुरी इलाके में एक दुकान के बाहर कार पार्किंग …

अनुपम खेर बोले- दलेर मेहंदी शराब नहीं पीते:बादशाह-कपिल शर्मा के बाद पंजाबी सिंगर का समर्थन किया; शो में ड्रिंक कर पहुंचने के आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को लेकर हुए विवाद के …

अमृतसर में नशा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार:हैंड ग्रेनेड और पिस्तौल बरामद, 3.491 किलो हेरोइन मिली; विदेश से जुड़े तार

अमृतसर , (PNL) : पंजाब के अमृतसर में ग्रामीण पुलिस ने नशा तस्करी, अवैध हथियारों और …

जालंधर कैंट की पूर्व हलका इंचार्ज बोलीं- मैं परेशान नहीं:मेरी ऑडियो गलत तरीके से पेश की, पार्टी छोड़कर कहीं नहीं जा रही

जालंधर , (PNL) : जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी (AAP) की पूर्व हलका …

जालंधर में रेहड़ी वर्कर की संदिग्ध हालत में मौत:दिलकुशा मार्केट में करता था काम, छत पर मिली डेडबॉडी; परिजन बोले-हत्या की गई

जालंधर , (PNL) : जालंधर की दिलकुशा मार्केट में संदिग्ध परिस्थितियों की युवक की मौत हो …

जालंधर में कन्फेक्शनरी शॉप में लगी आग:सारा सामान जला, मालिक बोला- फायर ब्रिगेड के इंतजार में आधा घंटा बीता

जालंधर , (PNL) : जालंधर के बस्ती शेख इलाके में कन्फेक्शनरी शॉप पर आग लग गई। …

पंजाब में 60 दिन का नशा विरोधी मिशन:पुलिस और सिविल अधिकारी तैनात होंगे, हॉटस्पाट पर कैमरे; DGP ने गिनाए नशे के आंकड़े

जालंधर , (PNL) : जालंधर के PAP पहुंचे डीजीपी गौरव यादव ने बुधवार को नशे के …

दलेर मेहंदी के बचाव में उतरे मीका सिंह : बोले- भाई ने कभी शराब नहीं पी, आरोप साबित हुआ तो गाना छोड़ दूंगा

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी के उत्तराखंड में लाइव शो में हुए …

‘इतनी दारू पी रखी है, क्या गाएंगे’, दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर ही फटकारा

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को नवरात्रि के अवसर पर परफॉर्मेंस के …

पंजाब में दशहरे की धूम-लुधियाना में 121 फीट का रावण:गृह मंत्री अमित शाह करेंगे दहन; अमृतसर के दुर्ग्याणा मंदिर में 100 फीट का दशानन जलेगा

लुधियाना , (PNL) : पंजाब भर में बुराई पर अच्छाई की जीत का महापर्व दशहरा आज …

लुधियाना के पूर्व MLA सिमरजीत बैंस को एक साल कैद:पूर्व सेहत मंत्री पर लगाए थे आरोप; मानहानि केस में सजा के बाद बोले- मैं राहुल गांधी का साथी

लुधियाना , (PNL) : पंजाब की राजनीति में अपने आक्रामक तेवरों के लिए मशहूर लोक इंसाफ …

लुधियाना में तेज रफ्तार ट्राले ने दंपती को कुचला:बाइक पर जा रहे थे, दूर तक घसीटता ले गया; पत्नी की मौत

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना-बठिंडा राजमार्ग पर हलवारा एयरफोर्स स्टेशन के मेन गार्ड रूम के नजदीक …

फाजिल्का में 1.538 किलो हेरोइन बरामद:ग्लॉक पिस्तौल पकड़ी, NCB ने नाबालिग समेत 3 दबोचे; फिरोजपुर जेल में बंद आरोपी मुख्य हैंडलर

फाजिल्का , (PNL) : फाजिल्का में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने हेरोइन तस्करी के खिलाफ …

अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर रोक:पैराग्लाइडर और गर्म हवा के गुब्बारों पर भी प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुलिस कमिश्नरेट …

अमृतसर में 6 जगह होगा रावण दहन:दुर्ग्याणा ग्राउंड में जलेगा 100 फीट ऊंचा पुतला, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; पुलिस अलर्ट

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। बुराई पर अच्छाई की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!