Friday , October 2 2026
Breaking News

पंजाब कैबिनेट में नई एक्साइज पॉलिसी मंजूर, 10 हजार करोड़ इनकम होगी, पढ़ें कैबिनेट के अहम फैसले

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब सरकार ने शनिवार को कैबिनेट मीटिंग में एक्साइज पॉलिसी सहित कई अहम मुद्दों पर फैसला लिया है। वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि नई एक्साइज पॉलिसी लागू होने से 10 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की इनकम होगी।

जब पंजाब में कांग्रेस सरकार थी, तब सरकार को सिर्फ 6 हजार 151 करोड़ का मुनाफा हुआ था। सरकार की नई एक्साइज पॉलिसी के चलते सरकार आज 10 हजार करोड़ तक पहुंचने में सक्षम है।

चीमा ने कहा आगे कहा कि तरनतारन और संगरूर में 2 स्पेशल कोर्ट का गठन किया गया है। इन कोर्ट में पॉक्सो एक्ट के अधीन आने वाले मामलों की सुनवाई होगी। पंजाब में पॉक्सो और छेड़छाड़ के केसों को जल्द से जल्द निपटाने के लिए ये कदम उठाए जा रहे हैं।

जो क्राइम 18 साल से कम उम्र वाले बच्चों के साथ होता है, उसे रोकने और क्रिमिनलों को उचित सजा देने के लिए ये अदालतें बनाई गई हैं। इन अदालतों में करीब 20 अधिकारी होंगे।

3842 पोस्टों को स्थाई किया जाएगा

चीमा ने कहा कि पंजाब की अदालतों में करीब 3842 पोस्ट अस्थाई हैं। जिन्हें सरकार ने स्थाई कर दिया है। ये पोस्ट पिछले 20 साल से अस्थाई थीं। ये फैसला इसलिए लिया गया है कि इससे मुलाजिमों को दिक्कतों का सामान न करने पड़े। क्योंकि अस्थाई मुलाजिमों को हर साल अपने आप को पक्का करवाने के लिए दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते थे, अब ऐसा नहीं होगा।

सेहत विभाग में 1300 पोस्ट निकालेंगे

चीमा ने कहा कि पंजाब में मेडिकल सहूलियतों के लिए 1300 पोस्टें निकाली जाएंगी। इससे पंजाब में सेहत विभाग और अच्छे से काम कर पाएगा। हमारा लक्ष्य है कि पूरे राज्य में अच्छी सेहत सुविधाएं लोगों को मुहैया करवा सकें। 1300 पोस्टें भरी जाएंगी, जिससे पंजाब के हर अस्पताल में लोगों को अच्छी सुविधा मिल पाएगी।

पहले फेस में 400 पोस्टें भरी जाएंगी। इसके बाद उक्त भर्ती लगातार जारी रहेगी। गुरदासपुर के 30 बेड वाले कम्युनिटी सेंटर में 20 भर्तियां की जाएंगी।

मंत्री चीमा ने कहा कि बीते कुछ दिनों में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत सिंह मान द्वारा कई इंडस्ट्री कारोबारियों के साथ मीटिंग की गई थीं। सभी मीटिंग में कारोबारियों की 2 सबसे प्रमुख मांगें सामने आई थीं। आयुष्मान भारत बीमा योजना के तहत बीमे की लिमिट एक करोड़ से बढ़ाकर 2 करोड़ की जाए। जिस पर सरकार ने मुहर लगा दी है।

दूसरी मांग में कारोबारियों ने एक्सटर्नल डेवलपमेंट चार्ज को किश्तों में देने की मांग की थी। इस पर सरकार ने फैसला लेकर मुहर लगा दी है। कारोबारी डेढ़ साल में तीन आसान किश्तों में उक्त पैसा दे सकेंगे। OTS स्कीम का समय भी 30 जून तक बढ़ाया गया है। ये व्यापारियों के लिए बड़ी राहत है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

सांसद अमृतपाल की पार्टी के रजिस्ट्रेशन पर विवाद:MLA अयाली बोले- चुनाव आयोग जानबूझकर रोक रहा; जरूरत पड़ी तो दिल्ली में देंगे धरना

लुधियाना , (PNL) : खालिस्तानी समर्थक सांसद अमृतपाल की पार्टी अकाली दल वारिस पंजाब दे के …

LPU चांसलर अशोक मित्तल बोले- पंजाब में डर लग रहा:यहां गैंगस्टरवाद, बिजनेसमैन डरा हुआ; चितकारा-लवली में हिंसा का सेम पैटर्न

जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के मालिक व चांसलर …

पंजाब CM को जापान जाने की नहीं मिली परमिशन:केंद्र ने सुरक्षा का हवाला दिया, एशियन गेम्स का हॉकी मैच देखने जाने वाले थे मान

मोहाली , (PNL) ; पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को एशियन खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी …

अमृतसर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की कोशिश, 8 स्टूडेंट सस्पेंड:2025 बैच के सभी छात्र, CCTV जांच का हिस्सा; प्रबंधन ने 5 अक्टूबर को बुलाई मीटिंग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के सरकारी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में जूनियर एमबीबीएस छात्रों के …

पंजाब में आज महिलाओं के खातों में आएंगे ₹1000:तरनतारन में CM मान तीसरी किस्त करेंगे जारी, ₹9,300 करोड़ के बजट का प्रावधान

अमृतस​र , (PNL) : तरनतारन में पंजाब सरकार की ओर से आज ‘मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार …

खन्ना में कपड़ों के शोरूम में आग, दो मंजिलें जलीं:लाखों का कपड़ा जला, फायर सेफ्टी इंतजाम नहीं; संकरी गली में फंसी फायर ब्रिगेड

लुधियाना , (PNL) : खन्ना के मुख्य बाजार में धोबियों वाली गली स्थित देव कलेक्शन कपड़ों …

राहुल की कॉल के बाद पंजाब अध्यक्ष वड़िंग का इस्तीफा:नए कांग्रेस प्रधान पर खींचतान शुरू, सिंगला फ्रंटरनर, चन्नी-रंधावा दिल्ली पहुंचे

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में चुनाव से पहले नए अध्यक्ष को लेकर खींचतान शुरू …

जालंधर में घर पर ईंट-पत्थरों से हमला:छत पर कुत्तों को लेकर गया था परिवार, पड़ोसी ने की गाली-गलौज; दरवाजा बंद कर बचाई जान

जालंधर , (PNL) : जालंधर के कांशी नगर इलाके में एक घर पर जानलेवा हमला कर …

‘बाप-बेटे ने मिलकर जालंधर नार्थ हलके को ‘नर्क’ बना दिया है’, वनीत धीर का अवतार हैनरी और बावा हैनरी पर बड़ा आरोप, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस की ओर …

बड़ी खबर : पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने की इस्तीफे की पेशकश, नए नाम का ऐलान जल्द

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब कांग्रेस से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। …

दुबई से तेलअवीव जा रही फ्लाइट डायवर्ट, पायलट ने भेजा हाइजैक का सिग्नल

न्यूज डेस्क, (PNL) : दुबई से तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई के एक विमान में …

लुधियाना में ₹1.48 करोड़ के लेन-देन में धोखाधड़ी:50 कोरे कागजों पर साइन करवाए, 8000 गज का प्लॉट हड़पा; 6 पर FIR

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में ब्याज पर लिए 1 करोड़ 48 लाख के लेन-देन को …

चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू के 170 केस:H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B के मरीज, इनमें 36 बच्चे; सबसे ज्यादा 68 संक्रमित पंजाब से

चंडीगढ़ , (PNL) : बदलते मौसम के बीच चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू, H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B …

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!