Wednesday , September 9 2026
Breaking News

पंजाब के सरकारी स्कूलों कीं आठ छात्राएं जाएंगी जापान, हरजोत बैंस ने किया ऐलान, ऐसे चुने गए ये छात्र

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी स्कूलों में पढऩे वाली आठ छात्राएँ 7 दिनों के लिए जापान दौरे पर जाएंगी। यह जानकारी पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस द्वारा आज यहाँ दी गई। इस सम्बन्धी अधिक जानकारी देते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि जापान एशिया यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम इन साइंस, जिसको कि साकूरा एक्सचेंज प्रोग्राम इन साइंस के रूप में भी जाना जाता है, में भाग लेने के लिए राज्य के सरकारी स्कूलों की आठ छात्राएँ चुनी गई हैं। यह छात्राएँ 7 दिन तारीख़ 10 से 16 दिसंबर, 2023 तक जापान में रहेंगी। ये छात्र उनकी काबलियत के चलते चुने गए हैं।

उन्होंने बताया कि चुनी गई छात्राओं में स्कूल ऑफ ऐमिनेंस मानसा की छात्रा हरमनदीप कौर सुपुत्री सुखविन्दर सिंह, सरकारी कन्या सीनियर सेकेंड्री स्मार्ट स्कूल भवानीगढ़ की जसमीत कौर सुपुत्री गुरदीप सिंह, सरकारी सीनियर सेकेंड्री स्मार्ट स्कूल मॉडल टाऊन पटियाला की संजना सुपुत्री रजत कुमार, मैरीटोरियस स्कूल बठिंडा की छात्रा सपना सुपुत्री संत राम, स्कूल ऑफ ऐमिनेंस कपूरथला की छात्रा निशा रानी सुपुत्री जसविन्दर सिंह, मैरीटोरियस स्कूल फिऱोज़पुर की छात्रा गुरविन्दर कौर सुपुत्री कुलदीप सिंह, सरकारी कन्या सीनियर सेकेंड्री स्मार्ट स्कूल मौड़मंडी की छात्रा दीपिका सुपुत्री हरविन्दर कुमार और सरकारी सीनियर सेकेंड्री स्मार्ट स्कूल रंधावा मसंदाँ जालंधर ख्वाहिश सुपुत्री रमन कुमार शामिल हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

अमृतसर में हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार:2 पिस्टल बरामद, हाथ में पकड़ा था भारी लिफाफा; पुलिस को देखते ही घबराया

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में पुलिस ने हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक …

जालंधर में 500 ड्रोन से दिखाया गुरु रविदास का जीवन:विचारों और उपदेशों को दर्शाया, शब्द कीर्तन हुआ; कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत पहुंचे

जालंधर , (PNL) : जालंधर के लायलपुर खालसा कॉलेज में मंगलवार को एक शानदार ड्रोन शो …

बड़ी खबर : पंजाबी सिंगर Ammy Virk पर फायरिंग, गाड़ी पर लगी 7 गोलियां, मचा हड़कंप

कनाडा, (PNL) : पंजाबी सिंगर और अभिनेता एमी विर्क को लेकर कनाडा से बड़ी खबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!