Monday , April 20 2026
Breaking News

पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा की सजा पर लगी रोक, गणतंत्र दिवस पर लहराएंगे झंडा, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा को संगरूर जिला अदालत से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उन्हें 15 साल पुराने पारिवारिक मामले में हुई दो साल की सजा पर रोक लगा दी है। ऐसे में साफ हो गया है कि अब अमन अरोड़ा 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर अमृतसर में तिरंगा फहरा पाएंगे।

बुधवार को अरोड़ा से जुडे़ केस की करीब आठ घंटे तक सुनवाई संगरूर जिला अदालत में चली थी। अदालत में सुबह 10 बजे से लगातार शाम 7 बजे तक सुनवाई चलती रही। शाम होने के चलते अदालत ने फैसला गुरुवार तक के लिए रिजर्व रख लिया था। वहीं इस पर अरोड़ा ने कहा कि उन्हें देश की न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। उन्होंने राहत के लिए भगवान तथा अपने शुभचिंतकों के प्रति आभार जताया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

नूरां सिस्टर्स के पिता उस्ताद मीर की हालत गंभीर:सोशल मीडिया पर आर्थिक मदद की लगाई गुहार; जालंधर के अस्पताल में चल रहा इलाज

जालंधर  , (PNL) : जालंधर की मशहूर सूफी गायक जोड़ी नूरां सिस्टर्स के पिता उस्ताद गुलशन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!