Sunday , October 11 2026
Breaking News

पंजाब का सौर ऊर्जा की तरफ बड़ा कदम, मान सरकार द्वारा 1200 मेगावाट सौर ऊर्जा के लिए समझौते पर हस्ताक्षर, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब की बिजली सप्लाई की भावी ज़रूरत की पूर्ति करने और साफ़-सुथरी ऊर्जा को उत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड के कंट्रोल वाली और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र की अग्रणी कंपनी सतलुज जल विधुत निगम ( एस. जे. वी. एन) के साथ 1200 मेगावाट सप्लाई के लिए बिजली ख़रीद समझौते ( पी. पी. ए.) पर हस्ताक्षर किये।

इस समझौते के बारे विवरण देते हुये मुख्यमंत्री ने पंजाब भवन में पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान बताया कि पी. एस. पी. सी. एल. ने पंजाब और देश भर में स्थित सौर ऊर्जा प्रोजेक्टों से बिजली की ख़रीद के लिये टैंडर जारी किये थे। उन्होंने कहा कि सतलुज जल विधुत निगम ग्रीन एनर्जी लिमटिड ने बीकानेर (राजस्थान) और भुज (गुजरात) से 2.53 रुपए प्रति यूनिट के हिसाब से एक हज़ार मेगावाट और होशियारपुर (पंजाब) से 2.75 रुपए प्रति यूनिट के हिसाब से 200 मेगावाट बिजली सप्लाई करने का प्रस्ताव दिया था। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पहली बार मुकाबले की बोली के लिए सविस्स चैलेंज विधि ( एस. सी. एम.) लागू की गई थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले 2.59 रुपए प्रति यूनिट की बोली लगी थी परन्तु बातचीत करने के बाद यह भाव 2.53 रुपए पर आ गया, जिससे सरकारी खजाने की बचत होगी। उन्होंने कहा कि 200 मेगावाट बिजली सप्लाई के लिए 2.79 रुपए प्रति यूनिट की बोली लगाई गई थी परन्तु अंत में 2.75 रुपए प्रति यूनिट पर सहमति बनी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार ने कंपनी के साथ विचार-विमर्श करके 431 करोड़ रुपए की बचत की। उन्होंने कहा कि ट्रांसमिशन खर्चे टालने के लिए यह प्रोजेक्ट जल्द शुरू होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों के समय पर प्राईवेट कंपनियों को लाभ देने के लिए इन समझौतों के ज़रिये लोगों के पैसे की अंधाधुन्ध लूट होती थी। उन्होंने कहा कि 2007 से 2017 तक बिजली ख़रीद के लिये कोई भी समझौता सात रुपए प्रति यूनिट से कम नहीं किया गया, जबकि अब बहुत कम कीमत पर बिजली ख़रीद के लिये समझौता किया गया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इससे लोगों के पैसे की बचत होगी और राज्य को बड़ा फ़ायदा मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिजली की बैंकिंग के लिए नीति लागू करने वाला पंजाब पहला राज्य बनेगा। उन्होंने कहा कि यह मिसाली कदम होगा, जिसका उद्देश्य पंजाब को बिजली सरप्लस वाला राज्य बनाना है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि लोगों को सस्ती, बाकायदा और निर्विघ्न बिजली सप्लाई मुहैया करने की दिशा में यह बड़ा कदम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिजली ख़रीद समझौते की दरों में अगले 25 सालों तक कोई विस्तार नहीं होगा और पी. एस. पी. सी. एल. द्वारा कोई ट्रांसमिशन चार्ज और ट्रांसमिशन लॉसिज़ का भुगतान नहीं किया जायेगा। भगवंत सिंह मान ने बताया कि यह सौर्य ऊर्जा प्रोजेक्ट 18 महीनों के भीतर कार्यशील होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रोज़मर्रा के 83 लाख यूनिट का अनुमानित उत्पादन होगा। उन्होंने कहा कि इससे दिन के समय पर कृषि ट्यूबवैलों को बिजली सप्लाई करने में मदद मिलेगी क्योंकि दिन के समय पर सौर ऊर्जा मौजूद होती है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि सौर ऊर्जा को और प्रफुल्लित करने और कृषि ट्यूबवैलों को दिन के समय पर अधिक से अधिक बिजली सप्लाई करने के लिए पी. एस. पी. सी. एल. ने पंजाब और देश के अन्य हिस्सों में स्थित प्रोजेक्टों से 2500 मैगावट सौर ऊर्जा खरीदने के लिए नये टैंडर जारी किये हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने कंपनियों के साथ किये गए समझौते सार्वजनिक किये हैं जबकि इससे पहली सरकारें पर्दे के पीछे समझौते करती थीं। उन्होंने कहा कि मौजूदा युग सौर ऊर्जा का है, जिस कारण हमने यह समझौता किया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि आज सौर ऊर्जा की खरीद का यह समझौता देश में सबसे बड़ा समझौता है।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राज्य सरकार गोइन्दवाल बिजली प्लांट की खरीद करने के लिए भी आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में अन्य प्राईवेट थर्मल प्लांटों के साथ समझौतों में ज़रूरी संशोधनों के लिए यत्न किये जा रहे हैं। भ

गवंत सिंह मान ने कहा कि यह यत्न सिर्फ़ और सिर्फ़ लोगों को बिजली की सप्लाई यकीनी बनाने के उद्देश्य से किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि किसानों को भविष्य में मुफ़्त बिजली की सुविधा जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि अन्नदाताओं से मुफ़्त बिजली के बदले कोई कीमत लागू करने का सवाल ही पैदा नहीं होता। भगवंत सिंह मान ने कहा कि किसानों के लिए राज्य के पास अतिरिक्त बिजली है और किसानों को सब्सिडी देने के लिए फंडों की कोई कमी नहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से नहरी पानी का अधिकतम प्रयोग यकीनी बनाने के लिए यत्न किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे राज्य में भूजल को बचाने में मदद मिलेगी और नहरी पानी के प्रयोग को यकीनी बनाया जायेगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए जल्दी ही सिंचाई, जल स्रोत और सम्बन्धित विभागों का विलय करेगी। मुख्यमंत्री के साथ उनके विशेष प्रमुख सचिव रवि भगत और कुमार अमित और अन्य उपस्थित थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

भगवान वाल्मीकि महाराज जी के प्रकट दिवस संबंधी भगवान वाल्मीकि योग आश्रम रहीमपुर में राज्य स्तरीय समागम, डॉ. गुरप्रीत कौर मान हुई नतमस्तक

जालंधर, (PNL) : भगवान वाल्मीकि महाराज जी के प्रकट दिवस के संबंध में आज भगवान …

जालंधर में 11 अक्टूबर को लगेगा रक्तदान कैंप, जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए आगे आएं लोग

जालंधर, (PNL) : जरूरतमंद मरीजों की मदद करने और रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक …

बस्ती दानिशमंदा की एंट्री पर बनेगा सतगुरु रविदास महाराज जी का भव्य गेट, स्वामी गुरुदीप गिरी जी महाराज तथा कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने किया उद्घाटन

जालंधर, (PNL) : श्री गुरु रविदास महाराज जी के चरणों में समर्पित बस्ती दानिशमंदा गेट …

अमृतसर में तस्करी के 2 नेटवर्क का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार; M-16 समेत 10 हथियार और 15 किलो अफीम बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर रूरल पुलिस ने अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के …

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!