Monday , September 7 2026
Breaking News

पंजाबी सिंगर साउंड ऑपरेटर्स से भिड़े: माइक बंद होने के बाद सुनाई खरी-खोटी; विरोध हुआ तो कहा- खाली दिमाग शैतान का घर

लुधियाना, (PNL) : पंजाबी सिंगर निंजा और साउंड ऑपरेटर्स के बीच शुरू हुआ विवाद थमने के बजाय लगातार बढ़ता जा रहा है। बटाला में रंगला पंजाब कार्यक्रम के दौरान निंजा का माइक दो-तीन बार बंद हो गया था। इससे नाराज निंजा ने मंच से साउंड ऑपरेटर को खरी-खोटी सुनाई। इसके बाद पंजाब भर के साउंड ऑपरेटर्स ने माफी की मांग शुरू कर दी।

अब मंडी गोबिंदगढ़ में सखी शक्ति मेले के दौरान निंजा ने माफी मांगने के बजाय साउंड ऑपरेटर्स पर तंज कस दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें पता चला है कि साउंड ऑपरेटर्स का अपना भाईचारा है और वे उनके खिलाफ धरने पर बैठने वाले हैं।

निंजा ने कहा कि गर्मियों में काम कम रहता है और खाली दिमाग शैतान का घर होता है। निंजा के इस बयान के बाद उनका वीडियो वायरल हो गया और विवाद एक बार फिर सुर्खियों में आ गया।

28 अगस्त को बटाला की दाना मंडी में आयोजित रंगला पंजाब प्रोग्राम में निंजा साउंड ऑपरेटर को बोलते हुए।

28 अगस्त को बटाला की दाना मंडी में आयोजित रंगला पंजाब प्रोग्राम में निंजा साउंड ऑपरेटर को बोलते हुए।

शो के बीच माइक बंद होने से शुरू हुआ विवाद

इस पूरे मामले की शुरुआत 28 अगस्त को बटाला की दाना मंडी में आयोजित रंगला पंजाब प्रोग्राम से हुई थी। निंजा लाइव परफॉर्म कर रहे थे, तभी बीच शो में उनका माइक दो तीन बार बंद हो गया। जिससे निंजा भड़क गए। उन्होंने भरी महफिल में साउंड ऑपरेटर को जमकर खरी-खोटी सुना डाली।

उन्होंने कहा कि

बटाला वालों मैं आपसे हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं। मेरी माइक की आवाज ही बंद कर दी गई है। अगर अब आवाज रुकी तो मैं बिना माइक के अकेले ही गाऊंगा या फिर गाऊंगा ही नहीं। मैं प्रबंधक कमेटी से भी माफी चाहता हूं, क्योंकि एक सिंगर का गाते वक्त बहुत जोर लगता है और मैं नहीं चाहता कि ऐसा दोबारा हो।

बटाला में हुए इस विवाद के बाद उनका वीडियो जमकर वायरल हुआ। इसके बाद पंजाब के सभी साउंड ऑपरेटर्स भड़क गए और उन्होंने निंजा से माफी मांगने को कहा। लेकिन उस वक्त भी निंजा ने माफी नहीं मांगी।

2 सितंबर को मंडी गोबिंदगढ़ में मंच से बोलते हुए निंजा।

2 सितंबर को मंडी गोबिंदगढ़ में मंच से बोलते हुए निंजा।

निंजा बोले- खाली दिमाग शैतान का घर

बटाला विवाद के अब 2 सितंबर को मंडी गोबिंदगढ़ के खालसा स्कूल ग्राउंड में हुए सखी शक्ति मेला कार्यक्रम के बाद फिर से निंजा चर्चा में आ गए। निंजा ने यहां माफी मांगने के बजाय मंच से ही साउंड वालों पर तंज कस दिया।

उन्होंने कहा कि

मुझे पता चला है की साउंड ऑपरेटर ये अपना ही भाईचारा है, जो मेरे खिलाफ धरने पर बैठेने वाला है। हम तो रोज मिलने वाले लोग हैं। मुझे पता है कि गर्मियों में काम ठंडा (कम) रहता है और खाली दिमाग शैतान का घर होता है।

उन्होंने कहा कि जब सर्दियों में भी काम का सीजन आएगा, तो आप भी भूल जाओगे कि हमें किसी ने कुछ कहा था या हमने किसी को कुछ कहा था। इसलिए सब लोग मिल-जुलकर और मजे में रहो। इसके बाद उन्होंने कार्यक्रम में लगे साउंड की तारीफ की और लोगों को कहा ताली बजा दो।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर ED ऑफिस में पेश नहीं हुए पूर्व CS:अब 9 सितंबर को पूछताछ के लिए बुलाया, सनटेक सिटी मामले में चल रही जांच

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और वर्तमान अतिरिक्त मुख्य सचिव (राजस्व) अनुराग …

हल्द्वानी विवाद पर पंजाब कांग्रेस सड़कों पर, जालंधर धरने में BJP पर जमकर बरसे चन्नी-परगट

जालंधर, (PNL) : हल्द्वानी में मल्लिकार्जुन खड़गे के भाषण के बाद मंच शुद्धिकरण के विरोध …

सिख से मुस्लिम बनी पंजाबी युवती पहले से शादीशुदा निकली:पति ने इंग्लैंड में 7 दिन झाड़ियों में छिपकर रखी नजर, युवक संग घूमते पकड़ा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर की रहने वाली कोमलप्रीत कौर के धर्म परिवर्तन के मामले में …

अमृतसर एयरपोर्ट पर दिखे संदिग्ध ड्रोन का सच सामने आया:वीडियोग्राफी के लिए उड़ाए; रनवे के पास मंडराने से 7 फ्लाइट डायवर्ट करनी पड़ी थीं

अमृतसर  , (PNL) : अमृतसर इंटरनेशनल एयरपोर्ट में रविवार रात ड्रोन उड़ने की सच्चाई सामने आ …

पंजाबी मॉडल ने कनाडा जाकर पति को छोड़ा:युवक के साथ लिव इन में रह रही, पति बोला- ₹28 लाख ठगे; अब धमकियां दिला रही

जालंधर , (PNL) : होशियारपुर के चब्बेवाल से चार साल पहले कनाडा गई पत्नी ने पति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!