Wednesday , September 30 2026
Breaking News

पंजाबी युवक कनाडा से डिपोर्ट, 2 साल पहले गया था:फिरौती मांगने के आरोप, गिरफ्तारी के बाद निकाला; पुलिस ने फोटो जारी की

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के सरे शहर में चल रहे फिरौती गिरोह से संबंधित पंजाबी मूल के युवक की पुलिस ने फोटो जारी की है। 4 मई को फोटो जारी कर पुलिस ने युवक की पहचान प्रभजोत सिंह (20) के रूप में की है। कनाडा पुलिस का कहना है कि युवक फिरौती मांगने के मामले में शामिल रहा है।उसे पहले गिरफ्तार किया गया था और अब डिपोर्ट कर दिया है। पुलिस ने कहा कि फोटो जारी करने का मकसद उसके बारे में और डिटेल पता करना है। लोगों से अपील की गई है कि अगर किसी को इसके अपराधों को बारे में पता हो तो बताएं।पुलिस ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों से ब्रिटिश कोलंबिया के लोअर मेनलैंड क्षेत्र, खासकर सरे में एक्सटॉर्शन की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। इनमें धमकियां, गोलीबारी, घरों पर हमले और हिंसक वारदातें शामिल हैं। कई मामलों में विदेशी युवा (स्टूडेंट वीजा या अन्य वीजा पर आए) इन नेटवर्क से जुड़े पाए गए हैं। 2026 की शुरुआत में सरे पुलिस सर्विस (SPS) को पता चला कि 20 वर्षीय प्रभजोत सिंह एक्सटॉर्शन से जुड़ी आपराधिक गतिविधियों में संदिग्ध है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

डिपोर्टेशन के बारे में जानकारी देता सरे पुलिस का अधिकारी।

डिपोर्टेशन के बारे में जानकारी देता सरे पुलिस का अधिकारी।

बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी ने किया डिपोर्ट

गिरफ्तारी के बाद SPS ने इसकी जानकारी कनाडा बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी (CBSA) को सौंपी। CBSA ने इमिग्रेशन जांच की और पाया कि सिंह कनाडा में रहने के योग्य नहीं है। इसके बाद उसे देश से डिपोर्ट (निकाल) दिया गया। 4 मई 2026 को सरे पुलिस ने प्रभजोत सिंह की पुलिस फोटो सार्वजनिक रूप से जारी की। पुलिस का कहना है कि यह कदम इसलिए उठाया गया है, ताकि जांच में मदद मिले।

पुलिस बोली-एक्सटॉर्शन टास्क फोर्स नेटवर्क तोड़ रही

सरे पुलिस सर्विस ने कहा कि यह व्यक्ति सरे में चल रहे एक्सटॉर्शन संकट से जुड़ा माना जाता है। फोटो जारी करना इसलिए जरूरी था क्योंकि इससे चल रही जांचों में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। SPS बीसी प्रोविंशियल एक्सटॉर्शन टास्क फोर्स के साथ मिलकर इन नेटवर्क को तोड़ने के लिए काम कर रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को SIT का समन:5 अक्टूबर को पेश होना होगा, ₹6 हजार करोड़ के ड्रग्स मामले में होगी पूछताछ

अमृतसर , (PNL) : अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को 6 हजार करोड़ …

कौन है इन्फ्लुएंसर फरहत, जिसका LPU हिंसा में नाम आया:बोला- एक गलती हुई, मसला हाथ से निकल चुका; बवाल पर 3 और FIR दर्ज

 जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हिंसा फैलाने का …

पंजाब में अमित शाह को बम से उड़ाने की धमकी:लिखा- BJP की जालंधर रैली में स्टेज के नीचे IED रखा; पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

जालंधर , (PNL) : जालंधर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली से पहले बम …

धीरेंद्र शास्त्री के ‘भैया-सैंया’ बयान पर बवाल मचा:लुधियाना में शाही इमाम ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई, बागेश्वर बाबा बोले- धर्मांतरण पर खून खौलता है

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा …

मोहाली में युवक ने पहले वीडियो बनाया और फिर कर लिया सुसाइड, बताई ये वजह

मोहाली, (PNL) : मोहाली में एक युवक ने अपनी पत्नी और सास पर मानसिक प्रताड़ना …

LPU हिंसा मामले में CBI जांच की मांग:हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर, सीनियर एडवोकेट बोले- दंगा और आगजनी हुई

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हाल ही में …

लुधियाना- 2 साल से फर्जी DSP बना हुआ था करणवीर:सुहागरात के दिन पत्नी का रेप किया; PAP जालंधर में पोस्टिंग बताता था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में पकड़ा गया पंजाब पुलिस का फर्जी DSP करणवीर सिंह 2 …

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!