Wednesday , September 9 2026
Breaking News

नूरां सिस्टर्स के पिता उस्ताद मीर की हालत गंभीर:सोशल मीडिया पर आर्थिक मदद की लगाई गुहार; जालंधर के अस्पताल में चल रहा इलाज

जालंधर  , (PNL) : जालंधर की मशहूर सूफी गायक जोड़ी नूरां सिस्टर्स के पिता उस्ताद गुलशन मीर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें उस्ताद गुलशन मीर की तबीयत खराब होने के बारे में बताया गया है। शेयर वीडियो में लिखा है कि उस्ताद गुलशन की हालत गंभीर बनी हुई है। जालंधर के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन गुलशन मीर की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।इससे पहले भी उन्हें दिल संबंधी बीमारी के कारण स्टंट डलवाने के लिए भर्ती कराया गया था। ज्योति नूरां के पति उस्मान ने भी पहले उनकी खराब सेहत की पुष्टि की थी। अब रितु मीर द्वारा साझा किए गए वीडियो में उनके पिता को अस्पताल के बिस्तर पर देखा जा सकता है, जिसमें उनकी पल्स और हार्ट बीट मॉनिटर को भी दिखाया गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा पोस्ट।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा पोस्ट।

उस्ताद गुलशन मीर के इलाज के भारी खर्च को देखते हुए साहिल मीर ने जनता से सहयोग मांगा है। सोशल मीडिया पोस्ट में साहिल नामक व्यक्ति का एक क्यूआर कोड शेयर किया गया है। ताकी लोगों की मददत से उस्माद गुलशन के लिए फंड जुटाया जा सके।हालंकि परिवार के तरफ से अभी तक कोई आधिकारित पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन लोगों द्वारा इस पोस्ट को देखने के मन में कई सारे सवाल खडे हो रहे है। लेकिन इंटरनेशनल लेवल पर नाम कमाने वाली ‘नूरां सिस्टर्स’ (ज्योति और सुल्ताना नूरां) की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान या प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

अमृतसर में हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार:2 पिस्टल बरामद, हाथ में पकड़ा था भारी लिफाफा; पुलिस को देखते ही घबराया

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में पुलिस ने हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक …

जालंधर में 500 ड्रोन से दिखाया गुरु रविदास का जीवन:विचारों और उपदेशों को दर्शाया, शब्द कीर्तन हुआ; कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत पहुंचे

जालंधर , (PNL) : जालंधर के लायलपुर खालसा कॉलेज में मंगलवार को एक शानदार ड्रोन शो …

बड़ी खबर : पंजाबी सिंगर Ammy Virk पर फायरिंग, गाड़ी पर लगी 7 गोलियां, मचा हड़कंप

कनाडा, (PNL) : पंजाबी सिंगर और अभिनेता एमी विर्क को लेकर कनाडा से बड़ी खबर …

जालंधर : इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के महासचिव एवं सीनियर पत्रकार पवन धूपर की माता सुरजीत कौर की अंतिम अरदास आज

जालंधर, (PNL) : इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के महासचिव एवं पंजाब ई न्यूज़ के संपादक पवन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!