Wednesday , September 9 2026
Breaking News

नकोदर में संदिग्ध महिला भंडालबूटा गांव में पकड़ी गई:बच्चों को निशाना बनाने आई थी, साथी गाड़ी लेकर भागे, पुलिस जांच शुरु

जालंधर  , (PNL) :  जालंधर जिले के नूरमहल थाना क्षेत्र के गांव भंडाल बूटा में बीती रात एक संदिग्ध महिला को ग्रामीणों ने पकड़ा है। आरोप है कि यह महिला अपने चार साथियों के साथ बच्चों को निशाना बनाने के इरादे से गांव में घूम रही थी। महिला के पकड़े जाने पर उसके साथी गाड़ी लेकर फरार हो गए।

गाड़ी में सवार होकर पांच लोग आए थे

यह घटना रात करीब 11 बजे की है। गांव भंडाल हिम्मत (भंडाल बूटा) में एक गाड़ी में सवार होकर पांच लोग आए थे। गांव रामपुर रोड भंडाल बूटा में कुछ बच्चे गर्मी के कारण सड़क पर खेल रहे थे। अंधेरे में खड़ी गाड़ी से एक महिला बाहर निकली और बच्चों के आसपास घूमने लगी। वह मजदूर जैसी दिख रही थी। साथी गाड़ी लेकर भागे

जब ग्रामीणों ने उस महिला से पूछताछ की, तो वह डर गई और हिंदी में बात करने लगी। इसी दौरान उसके साथी गाड़ी लेकर रामपुर की ओर भाग निकले। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शुरू में नगर परिषद चुनाव में ड्यूटी का हवाला देते हुए आने में असमर्थता जताई, लेकिन बाद में ग्रामीणों ने महिला को नूरमहल थाने के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कर्रवाई शुरु की

नूरमहल पुलिस ने संदिग्ध महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस फरार हुए अन्य चार आरोपियों की तलाश कर रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

अमृतसर में हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार:2 पिस्टल बरामद, हाथ में पकड़ा था भारी लिफाफा; पुलिस को देखते ही घबराया

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में पुलिस ने हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक …

जालंधर में 500 ड्रोन से दिखाया गुरु रविदास का जीवन:विचारों और उपदेशों को दर्शाया, शब्द कीर्तन हुआ; कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत पहुंचे

जालंधर , (PNL) : जालंधर के लायलपुर खालसा कॉलेज में मंगलवार को एक शानदार ड्रोन शो …

बड़ी खबर : पंजाबी सिंगर Ammy Virk पर फायरिंग, गाड़ी पर लगी 7 गोलियां, मचा हड़कंप

कनाडा, (PNL) : पंजाबी सिंगर और अभिनेता एमी विर्क को लेकर कनाडा से बड़ी खबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!