Wednesday , July 29 2026
Breaking News

नकोदर के सहज अस्पताल एवं डी-एडिक्शन सेंटर के मालिक डॉ. अमित बांसल के खिलाफ केस दर्ज, ये है आरोप, पढ़ें

नकोदर, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर पंजाब के नकोदर से आ रही है। नकोदर में बाबा मुराद शाह रोड पर स्थित सहज अस्पताल एवं सहज डी-एडिक्शन सेंटर के मालिक डॉ. अमित बांसल के खिलाफ narcotics drugs and psychotropic substances act 1985 और आईपीसी की धारा 465/467/471 के तहत केस दर्ज किया गया है। ये सभी धाराएं गैर-जमानती हैं।

जानकारी के मुताबिक डॉ. बांसल पर आरोप है कि नशा छुड़ाने के लिए मिलने वाली दवाईयों के साथ छेड़खानी की गई है। यानि कि जांच में ये बात सामने आई है कि 288000 गोलियां विभाग से ली गई और 287000 का रिकार्ड मिल गया, लेकिन 1000 गोलियों का कोई रिकार्ड नहीं मिला। यानि कि वह दवाईयां गायब है।

इसके अलावा एक अन्य मामले में सहज डी-एडिक्शन सेंटर ने दावा किया कि उन्होंने 144000 नारकोटिक गोलियां रुसान फार्मा को वापस भेज दी, मगर उसका कोई सबूत नहीं है। मतलब कि उन दवाईयों का भी कोई अता-पता नहीं है। इतना ही नहीं सेंटर के रिकार्ड पर भी कई बार छेड़खानी की गई है, जो गैर-कानूनी है। इसी के चलते बांसल को नामजद किया गया है। फिलहाल अभी डॉ. बांसल का इस संबंधी कोई बयान नहीं आया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

नूरमहल में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:जेल भेजा, पुलिस की गश्त के दौरान पकड़ा गया; खन्ना का रहने वाला है

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। …

जालंधर में अवैध शराब के कारोबार का पर्दाफाश:126 बोतल जब्त, कमरों और बोरियों में छिपाकर रखी थी; आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की जांच

जालंधर , (PNL) : जालंधर में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते …

कनाडा में पंजाबी युवक को फेंटानिल पिलाकर मारा:कफ सिरप में मिलाया, किसी और को देना था; 5 साल पुराने मामले में खुलासा

जालंधर , (PNL) : कनाडा के चेस्टर्मेयर में रहने वाले पंजाबी युवक की मौत मामले …

जालंधर के पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह के सामने पंजाब प्रेस क्लब में हाई-वोल्टेज ड्रामा, मेंबरों को रोके जाने पर पत्रकारों का विरोध

जालंधर, (PNL) : पंजाब प्रेस क्लब में बुधवार को उस समय हंगामे की स्थिति बन …

जालंधर से AAP नेता अजय कौल के पिता का निधन, आज शाम 5 बजे होगा अंतिम संस्कार

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता अजय कौल के पिता दयाल चंद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!