Wednesday , August 19 2026
Breaking News

दिल्ली में ज्वेलरी शोरूम से 25 करोड़ रुपए की चोरी करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, पढ़ें कैसे हुई थी इतनी बड़ी चोरी

नई दिल्ली, (PNL) : दिल्ली में ज्वेलरी शोरूम से 25 करोड़ की चोरी के मामले में पुलिस ने छत्तीसगढ़ से तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है. इनमें से एक बदमाश शातिर चोर बताया जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने इनके पास रिकवरी भी की है. दरअसल, दिल्ली के जंगपुरा में रविवार को एक ज्वेलर्स शोरूम से 25 करोड़ की चोरी हुई थी. यह शोरूम उमराव सिंह और महावीर प्रसाद जैन का है. चोरों ने दुकान में रखी 20 से 25 करोड़ रुपये के हीरे और सोने की ज्वेलरी पर हाथ साफ कर दिया था. चोर छत काटकर शोरूम में घुसे थे.

शोरूम मालिक ने बताया कि दुकान में हीरे और सोने के 20 से 25 करोड़ रुपये की ज्वेलरी रखी हुई थी. जंगपुरा का मार्केट सोमवार को बंद रहता है. इसलिए रविवार को शोरूम बंद करने के बाद जब वो मंगलवार को अपने शोरूम पहुंचे और देखा तो उनके होश उड़ गए. उन्होंने बताया कि शोरूम में रखी पूरी ज्वेलरी गायब थी. शोरूम खाली देखकर उनके होश उड़ गए और उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी.

स्ट्रॉन्ग रूम की दीवार काटकर घुसे थे चोर 

जंगपुरा मार्केट की इस बिल्डिंग में कई दुकानें थीं, इसमें शोरूम के बगल से सीढ़ियां हैं, जहां से दुकान में घुसने के लिए चोरों ने छत काटी थी. कटी हुई छत की वीडियो क्लिप भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि चोर छोटी-सी जगह काटकर दुकान में घुसे थे. चोरों ने सोने और हीरे की ज्वेलरी तो पूरी साफ कर दी, लेकिन चांदी की ज्वेलरी छोड़ दी थी.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!