Thursday , August 20 2026
Breaking News

डिब्रूगढ़ जेल में अमृतपाल सिंह की भूख-हड़ताल शुरू, CCTV व स्पाई कैमरे लगाने का आरोप, पढ़ें

नई दिल्ली. नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (NSA) की धाराएं लगाकर असम की डिब्रूगढ़ जेल भेजे गए वारिस पंजाब दे मुखी अमृतपाल सिंह व उसके 9 साथी भूख हड़ताल पर चले गए हैं। खालिस्तान का समर्थन करने वाले अमृतपाल ने डिब्रूगढ़ जेल प्रशासन पर उनकी सेल, पखानों व बाथरूम में स्पाई-कैमरे व सीसीटीवी कैमरे लगाने का आरोप लगाया है। अमृतपाल सिंह की मां बलविंदर कौर ने इसकी जानकारी दी।

बलविंदर कौर ने बताया कि अमृतपाल सिंह बीते दिन शौचालय में गया था। तभी जेल प्रशासन के कुछ लोग इलेक्ट्रीशियन के साथ NSA सेल में आए थे। जब उनके द्वारा सेल की जांच की गई तो वहां कुछ स्पाई-कैमरे मिले हैं। जिन्हें उन्होंने जब्त कर लिया है।

वहीं दूसरी तरफ, असम डीजीपी जेपी सिंह ने NSA सेल में स्पाई कैमरे लगाने का स्पष्टीकरण भी दिया है। DGP असम का कहना है कि NSA सेल में अनधिकृत गतिविधियों के बारे में जानकारी मिली थी। जिसके बाद वहां सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे।

तलाशी में मिले इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स

डीजीपी पंजाब ने कहा कि NSA सेल में तलाशी अभियान के दौरान सिम के साथ स्मार्टफोन, की-पैड फोन, की-बोर्ड के साथ टीवी रिमोट, पेन ड्राइव, ब्लूटूथ हेडफोन और स्पीकर बरामद हुआ है। इसके साथ ही एक स्मार्ट वॉच और स्पाई-कैम पेन भी मिली है। पुलिस ने अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

FIH World Cup: भारत ने 52 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, दक्षिण अफ्रीका को 6-1 से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की

न्यूज डेस्क, (PNL) : नीदरलैंड्स के एमस्टेलवीन स्थित वैगनर स्टेडियम में खेले गए एफआईएच महिला विश्व …

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!