Wednesday , September 30 2026
Breaking News

टाइगर-3 देख रहे सलमान खान के फैंस ने सिनेमा हॉल में ही चला दिए पटाखे, मची भगदड़, हो सकता था दूसरा उपहार कांड, पढ़ें

मालेगांव, (PNL) : महाराष्ट्र के मालेगांव में सलमान खान के फैंस ने मोहन सिनेमा हॉल के अंदर पटाखे फोड़े। करीब 10 मिनट तक कई तरह के पटाखे छोड़े गए, बम चले, रॉकेट उड़े। ये खतरनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पटाखे फूटने के बाद कैसे अफरातफरी मची है। लोग जान बचाकर इधर-उधर भाग रहे हैं। आतिशबाजी की वजह से टाइगर 3 फिल्म बीच में रोकी गई। यह घटना कैंटोनमेंट पुलिस स्टेशन से कुछ ही दूरी पर हुई। मालेगांव शहर में बड़ी संख्या में सलमान खान और शाहरुख खान के प्रशंसक हैं। सलमान खान ने अपने प्रशंसकों से अपील की है कि वे इस तरह का काम न करें। यह खतरनाक है।

दिवाली वाले दिन रविवार रात इस थिएटर में सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 चल रही थी। वहां फैंस की भीड़ थी। फिल्म शुरू होने के बाद कुछ फैंस ने आतिशबाजी शुरू कर दी। यहां तक कि रॉकेट भी दागे गए। इससे दर्शक हैरान रह गए। करीब 10 मिनट तक बम, रॉकेट, फुलझड़ी और इसी तरह की आतिशबाजी होती रही। बालकनी में दर्शक सीटियां बजाकर और डांस करके आतिशबाजी कर रहे युवकों का हौसला बढ़ा रहे थे। इस घटना का फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद रात 11:30 बजे पुलिस थिएटर में दाखिल हुई। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड आ गई। भीड़ में संदिग्धों की पहचान मुश्किल थी। हंगामे के कारण कुछ दर्शक पहले ही चले गये थे। सूत्रों ने बताया कि इस मामले में कैंट थाने में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। पिछले महीने इसी थिएटर में शाहरुख खान की फिल्म रिलीज होने पर उनके फैंस ने ऐसा ही हंगामा किया था।

आतिशबाजी से आग भी लग सकती थी। कई सवाल खड़े हो रहे हैं। एक बड़ा सवाल यह भी है कि क्या थिएटर में सुरक्षा मानकों को ध्यान नहीं रखा गया था? क्या दिल्ली जैसे दूसरे उपहार कांड की प्रतीक्षा थी? इस घटना ने कई सवालों को जन्म दिया है।

सलमान खान ने कहा – ये खतरनाक है

सलमान खान ने सोमवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, ‘मैं टाइगर 3 के दौरान सिनेमाघरों के अंदर आतिशबाजी के बारे में सुन रहा हूं। यह खतरनाक है। कृपया खुद को और दूसरों को जोखिम में न डालें और फिल्म का आनंद लें। सुरक्षित रहें।’

ये था उपहार कांड

13 जून, 1997 को दिल्ली के ग्रीन पार्क इलाके में उपहार सिनेमा में ‘बॉर्डर’ फिल्म चल रही थी। इसी दौरान भीषण आग लगी और इसमें 59 लोगों की जान चली गई थी, इतना ही नहीं इस आग में 100 से अधिक लोग घायल भी हो गए थे। इस भीषण अग्निकांड ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। शो के दौरान सिनेमाघर के ट्रांसफॉर्मर कक्ष में आग लगी थी और यह तेजी से फैल गई। जांच के दौरान पता चला था कि सिनेमाघर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को SIT का समन:5 अक्टूबर को पेश होना होगा, ₹6 हजार करोड़ के ड्रग्स मामले में होगी पूछताछ

अमृतसर , (PNL) : अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को 6 हजार करोड़ …

कौन है इन्फ्लुएंसर फरहत, जिसका LPU हिंसा में नाम आया:बोला- एक गलती हुई, मसला हाथ से निकल चुका; बवाल पर 3 और FIR दर्ज

 जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हिंसा फैलाने का …

पंजाब में अमित शाह को बम से उड़ाने की धमकी:लिखा- BJP की जालंधर रैली में स्टेज के नीचे IED रखा; पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

जालंधर , (PNL) : जालंधर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली से पहले बम …

धीरेंद्र शास्त्री के ‘भैया-सैंया’ बयान पर बवाल मचा:लुधियाना में शाही इमाम ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई, बागेश्वर बाबा बोले- धर्मांतरण पर खून खौलता है

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा …

मोहाली में युवक ने पहले वीडियो बनाया और फिर कर लिया सुसाइड, बताई ये वजह

मोहाली, (PNL) : मोहाली में एक युवक ने अपनी पत्नी और सास पर मानसिक प्रताड़ना …

LPU हिंसा मामले में CBI जांच की मांग:हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर, सीनियर एडवोकेट बोले- दंगा और आगजनी हुई

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हाल ही में …

लुधियाना- 2 साल से फर्जी DSP बना हुआ था करणवीर:सुहागरात के दिन पत्नी का रेप किया; PAP जालंधर में पोस्टिंग बताता था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में पकड़ा गया पंजाब पुलिस का फर्जी DSP करणवीर सिंह 2 …

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!