Sunday , July 12 2026
Breaking News

जीरकपुर में नाके पर 150 पेटी अवैध शराब पकड़ी:एक्साइज विभाग-पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में मिली कामयाबी; एक आरोपी को किया गिरफ्तार

    जीरकपुर-अंबाला रोड पर शुक्रवार सुबह एक्साइज विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की खेप पकड़ी है। नाके के दौरान एक बोलेरो पिकअप वाहन से 150 पेटी शराब बरामद की गई। इस मामले में आरोपी के खिलाफ पंजाब एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

    यह कार्रवाई कुराली सर्कल के अधिकारी सतिंदर मल्ही और जीरकपुर सर्कल के एक्साइज इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह के नेतृत्व में की गई। एक्साइज पुलिस और स्थानीय पुलिस ने जीरकपुर-अंबाला रोड पर “स्काई टोयोटा” के सामने सुबह करीब 6:30 बजे नाका लगाया था।

    इसी दौरान एक सफेद रंग की महिंद्रा बोलेरो पिकअप (अस्थायी नंबर TO 326 HP 4553 C) को रोका गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से 150 पेटी “ग्रे वुल्फ (जामुन ई-वोडका)” शराब मिली। जांच में सामने आया कि यह शराब “चंडीगढ़ में बिक्री हेतु” थी, लेकिन इस पर न तो होलोग्राम थे और न ही क्यूआर कोड। इससे यह अवैध श्रेणी में आ गई।

    यह शराब हाई फील्ड डिस्टिलरीज एंड बॉटलर्स प्राइवेट लिमिटेड, चंडीगढ़ द्वारा निर्मित बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से वाहन चालक पलविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। वह स्वर्गीय अमरीक सिंह का पुत्र और गांव रोपड़ी, डाकघर भराड़ी, तहसील भोरंज का निवासी है।

    अवैध शराब के खिलाफ अभियान रहेगा जारी

    आरोपी के खिलाफ थाना मुल्लांपुर में पंजाब एक्साइज एक्ट, 1914 की धारा 61 और 78(2) के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि शराब की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    About Punjab News Live -PNL

    Check Also

    चंडीगढ़ में तेज बारिश, 2 दोस्त घग्गर नदी में बहे:पंजाब के 15 जिलों में बारिश का अलर्ट; किन्नौर में हवा में लटका वैली ब्रिज ढहा

    चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में बीती रात से बारिश हो रही है। अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर …

    अमृतसर- दाना मंडी में 100 राउंड फायरिंग:2 गुट भिड़े, गले-पेट में गोली मारकर पंच की हत्या; टाइम तय कर साथी लेकर लड़ने आए थे

    अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में 2 गुटों में हिंसक झड़प हो गई। दोनों गुटों के …

    अमृतसर में 280 ड्रग केसों में जब्त नशा डिस्पोज:हेरोइन-स्मैक और लाखों गोलियां शामिल, CP बोले- ड्रोन से हो रही तस्करी बड़ी चुनौती

    अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज 280 मामलों में …

    जालंधर में 2 कबड्डी खिलाड़ियों की मौत:ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, एक की थी UK जाने की तैयारी

    जालंधर , (PNL) : जालंधर-मोगा नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो …

    जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का बोर्ड चेयरमैन ने लिया जायजा:बोले- पुराने और नए में जमीन-आसमान का फर्क, 17 जुलाई को PM करेंगे ऑनलाइन उद्घाटन

    जालंधर , (PNL) : जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन को ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत आधुनिक …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!