Wednesday , September 9 2026
Breaking News

जालंधर से Sri Anandpur Sahib जा रही संगत पर फायरिंग:ट्रैक्टर पर पड़े निशान; सीमा विवाद में उलझी पुलिस, लोगों में भारी रोष

जालंधर  , (PNL) :  जालंधर से श्री आनंदपुर साहिब मत्था टेकने जा रही संगत पर सोमवार देर रात जानलेवा हमला हुआ। किरतपुर साहिब और आनंदपुर साहिब के बीच अज्ञात हमलावरों ने ट्रैक्टर-ट्रालियों पर सवार श्रद्धालुओं पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं।हमलावर खुद भी ट्रैक्टर-ट्रालियों पर सवार होकर आए थे। गनीमत रही कि इस फायरिंग में किसी की जान नहीं गई, लेकिन गाड़ियों पर गोलियों के निशान पड़ गए। घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर भी पीड़ितों में भारी रोष देखा जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने बिना किसी चेतावनी के सीधे श्रद्धालुओं की गाड़ियों और ट्रालियों को निशाना बनाया। देखते ही देखते मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गोलियों की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा। राहत की बात यह रही कि इतनी भारी फायरिंग के बावजूद किसी को गोली नहीं लगी और सभी श्रद्धालु सुरक्षित बच गए।

ट्रैक्टरों और अन्य वाहनों पर गोलियों के गहरे निशान वारदात के बाद मौके की जो तस्वीरें सामने आई हैं, वे काफी डरावनी हैं। ट्रैक्टरों और अन्य वाहनों पर गोलियों के गहरे निशान साफ देखे जा सकते हैं। पीड़ितों का आरोप है कि हमलावर पूरी तैयारी के साथ आए थे और उनका मकसद नुकसान पहुंचाना था। फायरिंग के बाद हमलावर मौके से फरार होने में कामयाब रहे।पुलिस का रवैया बेहद ढुलमुल रहा इस घटना के बाद श्रद्धालुओं ने पुलिस के पास अपनी शिकायत दर्ज कराई, लेकिन उनका आरोप है कि पुलिस का रवैया बेहद ढुलमुल रहा। पीड़ितों का कहना है कि पुलिस सीमा विवाद (किरतपुर साहिब बनाम आनंदपुर साहिब) में उलझी रही और मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया।दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग सही तरीके से कार्रवाई न होने के कारण संगत में प्रशासन के खिलाफ भारी नाराजगी देखी जा रही है। फिलहाल, श्रद्धालु अब पुलिस के आला अधिकारियों से न्याय की गुहार लगा रहे हैं और दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!