जालंधर, (PNL) : आदमपुर से पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता सरबजीत सिंह मक्कड़ के बड़े बेटे कुंवर मक्कड़ का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि कुंवर लीवर की बीमारी से जूझ रहा था और इस समय चेन्नई के एक अस्पताल में दाखिल था। कुछ समय पहले उसका निधन हो गया है। बता दें कि सरबजीत मक्कड़ के तीन बेटों में कुंवर सबसे बड़ा था और वह शादीशुदा था।

punjabnewslive
