Sunday , July 26 2026
Breaking News

जालंधर : शीतल अंगुराल का साथ क्यों छोड़ रहे रिंकू के करीबी, लाडा और भाटिया के बाद अब ये पूर्व डिप्टी मेयर भी गया आप में, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : वेस्ट उप-चुनाव में नेताओं की दलबदली लगातार जारी है, लेकिन भाजपा का साथ छोड़ रहे नेताओं ने बीजेपी उम्मीदवार अंगुराल की टेंशन बढ़ा दी है। दरअसल सुशील रिंकू के करीबी पूर्व पार्षद हरजिंदर सिंह लाडा और पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया ने बीजेपी छोड़कर आप ज्वाइन कर ली थी। अब पूर्व डिप्टी मेयर प्रवेश तांगड़ी भी आप में शामिल होने जा रहे हैं। उनके साथ राजकुमार राजू भी आप के हो जाएंगे।

ऐसे में सवाल ये उठ रहा है कि जब लोकसभा चुनाव थे तो शीतल का कोई भी करीबी किसी पार्टी में नहीं गया। उन्होंने रिंकू की पूरी मदद की। ऐसे में अब उप-चुनाव में रिंकू के करीबी क्यों एक-एक करके पार्टी छोड़ रहे हैं। क्या शीतल और रिंकू के बीच मनमुटाव हो गया है या कोई और बात है। फिलहाल ये आने वाले समय में पता लग जाएगा, लेकिन जो भी हो धीरे-धीरे करके साथ छोड़ने के कारण शीतल की चिंता बढ़ रही है।

आपको बता दें कि लाडा, भाटिया और तांगड़ी रिंकू के करीबियों में से एक हैं। जब रिंकू ने आप छोड़कर भाजपा ज्वाइन की थी तो ये सभी भी भाजपा में आ गए थे। हालांकि आप उम्मीदवार मोहिंदर भगत इस समय काफी खुश नजर आ रहे हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर : ‘होटल Mariton पर नहीं लगेगी सील, सब दस्तावेज हमारे पास’, MD डॉ. परमजीत सिंह मरवाहा का बड़ा दावा

जालंधर, (PNL) : होटल मैरिटन को नगर निगम की ओर से जारी नोटिस के बाद …

जिमखाना क्लब में चुनावी माहौल गरमाया, अचीवर्स ग्रुप के चार प्रमुख चेहरों के नाम आए सामने

जालंधर, (PNL) : जालंधर जिमखाना क्लब के संभावित चुनावों को लेकर चुनावी माहौल लगातार गरमाता …

जालंधर में आज से बिजली विभाग राम भरोसे: ना तो शिकायत दर्ज होगी और ना ही फाल्ट ठीक करने मुलाजिम आएंगे, पढ़ें कारण

जालंधर, (PNL) : पांचवें दिन भी जिले में बिजली विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल जारी …

जालंधर के हरनामदासपुरा श्मशानघाट की बदलेगी तस्वीर, बनेगी बेसमेंट पार्किंग, नितिन कोहली की बड़ी घोषणा

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल के हल्का इंचार्ज नितिन कोहली ने …

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख दीपके ने दिया ऐसा बयान, जिसकी हो रही जबरदस्त चर्चा, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। NEET पेपर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!