Thursday , October 1 2026
Breaking News

जालंधर वेस्ट में कांग्रेस का हाथ अभी भी खाली, एक साल पहले रिंकू ने छोड़ी थी पार्टी, उप-चुनाव में नहीं मिल रहा कोई मजबूत उम्मीदवार, पढ़ें

संदीप साही

जालंधर, (PNL) : वेस्ट हलके की सियासत एक बार फिर से गर्मा गई है। विधायक शीतल अंगुराल का इस्तीफा मंजूर होने के बाद चुनाव आयोग ने वेस्ट सीट पर चुनाव करवाने का ऐलान कर दिया है। 10 जुलाई को वोटिंग होगी और 13 जुलाई को नतीजे आ जाएंगे।

वेस्ट की सियासत की बात करें तो भारतीय जनता पार्टी तो शीतल अंगुराल को ही टिकट देने जा रही है, जबकि आम आदमी पार्टी ने मोहिंदर भगत को हलका इंचार्ज लगाया हुआ है। आप भगत पर ही भरोसा दिखाएगी, लेकिन सबसे बड़ी समस्या कांग्रेस के लिए है। सुशील रिंकू ने करीब एक साल पहले कांग्रेस को अलविदा कह दिया था। उसके बाद वह आप में आ गए थे और अब वह भाजपा में है।

एक साल बीत जाने के बावजूद वेस्ट हलके में कांग्रेस का हाथ अभी भी खाली है। यानि कि इस एक साल में कांग्रेस का कोई भी बड़ा नेता हलके में एक्टिव नहीं हुआ, जिस पर पार्टी यकीन कर सके। फिलहाल अब उप-चुनाव की तारीख का ऐलान हो चुका है, मगर कांग्रेस के पास कोई मजबूत उम्मीदवार ही नहीं है। कांग्रेस किसी बाहरी को उम्मीदवार बना सकती है, जैसे उन्होंने लोकसभा चुनाव में चरणजीत सिंह चन्नी को टिकट दी।

यही समस्या शिरोमणि अकाली दल बादल के साथ भी देखने को मिली है। 2022 के चुनाव में अकाली दल का बसपा के साथ गठजोड़ था। तब वेस्ट हलका बसपा के खाते में आया था। यहां से अनिल मीनिया खडे़ हुए थे, जिन्हें महज 4125 वोट ही पड़े थे। तब आप के शीतल अंगुराल 39213 वोट हासिल करके पहले नंबर पर आए थे। कांग्रेस के रिंकू 34960 वोट लेकर दूसरे और भाजपा के मोहिंदर भगत 33486 वोट लेकर तीसरे नंबर पर थे। मौजूदा हालातों की बात करें तो अकाली दल के पास भी वेस्ट के लिए कोई उम्मीदवार ही नहीं है।

कैसे रही लोकसभा में वेस्ट हलके के नेताओं की परफार्मेंस

हाल ही में लोकसभा चुनाव 2024 हुए थे, जिसमें कांग्रेस के चरणजीत चन्नी ने 1.75 लाख की लीड से जीत दर्ज की थी। वेस्ट हलका भी चन्नी ने जीता था। कांग्रेस को 44394 जबकि भाजपा को 42837 वोट पड़े थे। आम आदमी पार्टी महज 15629 वोट ही हासिल कर सकी थी। अकाली दल को तो सिर्फ 2623 वोट पड़े थे। अकाली दल तो ये उप-चुनाव छोड़ने का भी मन बना रहा है। फिलहाल आने वाला वक्त बताएगा कि वेस्ट हलका इस बार किस पार्टी की झोली में जाता है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को SIT का समन:5 अक्टूबर को पेश होना होगा, ₹6 हजार करोड़ के ड्रग्स मामले में होगी पूछताछ

अमृतसर , (PNL) : अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को 6 हजार करोड़ …

कौन है इन्फ्लुएंसर फरहत, जिसका LPU हिंसा में नाम आया:बोला- एक गलती हुई, मसला हाथ से निकल चुका; बवाल पर 3 और FIR दर्ज

 जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हिंसा फैलाने का …

पंजाब में अमित शाह को बम से उड़ाने की धमकी:लिखा- BJP की जालंधर रैली में स्टेज के नीचे IED रखा; पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

जालंधर , (PNL) : जालंधर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली से पहले बम …

धीरेंद्र शास्त्री के ‘भैया-सैंया’ बयान पर बवाल मचा:लुधियाना में शाही इमाम ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई, बागेश्वर बाबा बोले- धर्मांतरण पर खून खौलता है

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा …

मोहाली में युवक ने पहले वीडियो बनाया और फिर कर लिया सुसाइड, बताई ये वजह

मोहाली, (PNL) : मोहाली में एक युवक ने अपनी पत्नी और सास पर मानसिक प्रताड़ना …

LPU हिंसा मामले में CBI जांच की मांग:हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर, सीनियर एडवोकेट बोले- दंगा और आगजनी हुई

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हाल ही में …

लुधियाना- 2 साल से फर्जी DSP बना हुआ था करणवीर:सुहागरात के दिन पत्नी का रेप किया; PAP जालंधर में पोस्टिंग बताता था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में पकड़ा गया पंजाब पुलिस का फर्जी DSP करणवीर सिंह 2 …

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!