Friday , August 21 2026
Breaking News

जालंधर वेस्ट का कौन होगा अगला MLA, कल आएंगे नतीजे, सुबह इतने बजे शुरू होगी गिनती, पढ़ें पूरी जानकारी

जालंधर, (PNL) : जालंधर वेस्ट का अगला विधायक कौन होगा, इसका खुलासा शनिवार को हो जाएगा। सुबह ठीक आठ बजे वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी और करीब 9 बजे पहला रुझान सामने आ जाएगा। दोपहर 2 बजे तक सारी स्थिति क्लियर हो जाएगी कि उक्त सीट पर किसने बाजी मारी।

इस बार हुई कम वोटिंग ने सभी पार्टियों के नेताओं की सांसे बढ़ा रखी हैं, क्योंकि लोकसभा चुनाव के मुकाबले इस बार करीब 9 प्रतिशत तक वोटिंग कम हुई है। ऐसे में सभी नेताओं का वोट प्रतिशत गिरने की आशंका है।

आपको बता दें कि इस बार वोटों की गिनती जालंधर के खालसा कॉलेज (महिला) में होगी, जो बीएसएफ चौक के पास शक्ति सदन के ठीक सामने हैं। गिनती दौरान चुनाव अधिकारी, केंद्रीय सुरक्षा बल और पंजाब पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। जिससे किसी प्रकार से कोई भी अनहोनी न हो। बता दें कि उक्त सीट पर त्रिकोणिय मुकाबला है, सभी उम्मीदवार अपने अपने पक्ष को देखते हुए स्ट्रॉग हैं। ऐसे में इस सीट पर मुकाबला काफी रोचक बना हुआ है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Punjab में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है, कई जिलों में बारिश की संभावना है; जानिए मौसम की स्थिति

जालंधर , (PNL) : आज पंजाब के विभिन्न इलाकों में बारिश की प्रबल संभावना है। मौसम …

मुख्यमंत्री मान के जीवन पर आधारित वृत्तचित्र 30 अगस्त को 7 भाषाओं में रिलीज होगा, ट्रेलर जारी हो चुका है

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निजी जीवन और राजनीतिक सफर …

Jalandhar में पंजाब बंद का असर, हाईवे पर यातायात रुका; चौकों पर जत्थेबंदियों का धरना

जालंधर , (PNL) :बंदी सिंहों की रिहाई की मांग को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा की …

बिग ब्रेकिंग : 1984 के सिख दंगों के आरोपी सज्जन कुमार की मौत, तिहाड़ जेल में काट रहा था उम्रकैद की सजा, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर देश की राजधानी दिल्ली से आ …

दोस्तों के साथ पार्टी मनाने निकला था युवक, रास्ते में बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, बर्थडे वाले दिन मौत, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर पंजाब से आ रही है। जन्मदिन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!